
Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर यानी आज मंगलवार को लगने जा रहा है। इस दिन कार्तिक की पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती भी है। ग्रहण ऐसी महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जो कभी-कभी ही देखने को मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। दरअसल, पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती, जिससे सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती। पृथ्वी की परछाई से चंद्रमा पूरी तरह से ढक जाता है और काला हो जाता है। इसी खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
हालांकि, पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। खासकर जब बात गर्भवती महिलाओं की हो तब सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

Chandra Grahan 2022 के दौरान गर्भवती महिलाएं क्यों बरतें सावधानी
ऐसा माना जाता है कि सूर्य और चंद्रमा सहित किसी भी ग्रह की गति या आकाशीय पिंडों की स्थिति सभी के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती है।बावजूद इसके ग्रहण का बहुत महत्व माना गया है। पारंपरिक मान्याओं के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति प्रेग्नेंसी को भी प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि कई संस्कृतियों, समुदायों और क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को अक्सर किसी भी खतरे से बचने के लिए कुछ सावधानियों बरतने को कहा जाता है।
जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं ?
ज्याेतिष मान्यताओं के अनुसार सदियों से चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को गर्भवती महिलाओं के लिए बुरा माना गया है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है, न सिर्फ अपनी बल्कि होने वाले बच्चे के लिए भी। हालांकि, इन दावों का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। मान्याता के अनुसार, ग्रहण के दौरान महिलाओं को अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। क्योंकि इससे उनके अजन्मे बच्चे को नुकसान हो सकता है।समय से पहले डिलीवरी हो सकती है। ये सभी बातें आज हमारी संस्कृति में गहरी हो चुकी हैं। ऐसे में आधुनिक सोच रखने वाले लोग इसे खत्म करने के प्रयास के बावजूद आज भी इसका पालन कर रहे हैं।

Chandra Grahan के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं?
ग्रहण के दौरान भूलकर भी घर से बाहर न निकलें।
ग्रहण से पहले बने खाने का सेवन गलती से न करें।
गर्भवती महिलाओं को इस दौरान काम नहीं करना चाहिए और ग्रहण के वक्त पूरा आराम करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान कुछ खाना और पीना भी वर्जित है।
घर की खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढक दें ताकि ग्रहण की किरणें घर में न आ सकें।
ग्रहण खत्म होने के बाद ही नहाएं।
ग्रहण लगना एक प्राकृतिक घटना है और यह साबित करने का कोई तरीका नहीं है कि यह कैसे लोगों के स्वास्थ्य और गर्भावस्था को प्रभावित कर सकता है।
हालांकि, यही मायने रखता है कि आप किस चीज़ पर विश्वास करते हैं और किसका पालन करते हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है कि हम अपनी सेहत का ख्याल रखें।

Chandra Grahan 2022: कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण का प्रारंभ समय (चंद्रोदय के साथ): 05:32 शाम
चंद्र ग्रहण का अंत समय: 06:18 सांय
ग्रहण की अवधि: 45 मिनट 48 सेकंड
Chandra Grahan 2022: कैसे देख सकेंगे ?
गौरतलब है कि इस वर्ष का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण मई में लगा था, जबकि अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च, 2025 को लगेगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसे नग्न आंखों से भी देका जा सकेगा।
संबंधित खबरें…
- Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों को है संभलकर रहने की जरूरत ?
- November Born: क्यों सबसे अलग होते हैं नवंबर में जन्मे लोग, कौन सा ग्रह दिलाता है इन्हें सफलता?
- साल के आखिरी Surya Grahan का भारत पर क्या पड़ेगा असर? जानिए यहां