Breakfast Food : नाशते में अवॉइड करें ये चीजें, वरना पूरा दिन हो सकता है बर्बाद

0
40

भाग-दौड़ भरी इस ज़िंदगी में समय की बहुत कमी है, जिसके चलते हम ना तो अपने मन का ख्याल ठीक से रख पा रहे हैं ओर ही शरीर का। हम कई बार अपने खान-पान की आदतों को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और अपनी सेहत की चिंता ना करते हुए उसे इग्नोर कर देते हैं। ज़िंदगी की इस रेस में हर कोई पहले नंबर पर आना चाहता है, जिसकी वजह से हम शरीर का ध्यान तक रखने में पिछड़ जाते हैं। हम में से कई लोगों की दिनचर्या इतनी व्यस्त होती है कि वे अपना नाश्ता या तो ढंग से करते नहीं हैं, या फिर कुछ भी भोजन अपने ब्रेकफास्ट में जोड़ लेते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी मानना है कि सुबह का नाश्ता मन और तन दोनों के लिए बहुत जरूरी होता है। पौष्टिक नाश्ता संतुलित मात्रा में लेने से आपको पूरे दिन एनर्जेटिक और एक्टिव फील होगा, जिससे आपका शरीर तंदुरुस्त रहेगा। पूरे दिन थकान से निपटने के लिए और कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए नाश्ते में सही चीजों को आहार में जोड़ना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे खान-पान की चीजों के बारे में बताएंगे जिनको ब्रेकफास्ट के समय अवॉइड करके आप अपने दिन को बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

ज्यादा चाय-कॉफी पीने से हो सकती है बेचैनी

सर्दियों का मौसम आ चुका है, जिसमें लोगों को चाय और कॉफी पीना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। लेकिन, शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अधिक मात्र में चाय या कॉफी आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है। लोगों को सुबह सुबह सुस्ती भागने के लिए चाय और कॉफी की जरूरत महसूस होती है, क्योंकि वह उनकी रोजाना की आदत बन चुकी होती है। लेकिन अधिकतर लोगों को यह नहीं पता कि चाय और कॉफी में कैफीन नामक एक तत्व होता है, जिससे हमारा शरीर उत्तेजित हो उठता है और हमें बेचैनी महसूस होती है। इसके अलावा, अधिक चाय या कॉफी के सेवन से असिडिटी और ब्लड शुगर बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

सुबह अधिक मीठा ना खाएं

cake

सुबह के नाश्ते में मीठी चीजें जैसे हलवा, केक, मिठाइयां आदि को नहीं खाना चाहिए। इस तरह की मीठी चीजें आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती हैं। जिसके बाद ब्लड शुगर लेवल तेजी से गिरने के कारण कमजोरी फील होती है। इसलिए, ब्रेकफास्ट में अधिक में मीठी चीजें खाने के जगह अन्य विकल्पों को अपनाएं जैसे सुबह सुबह आप दूध, दही अंडे का सेवन कर सकते हैं।

फास्ट फूड कर देगा आपको धीमा

ब्रेकफास्ट हमारे पूरे दिन के लिए सबसे जरूरी भोजन होता है क्योंकि यह हमारे शरीर को पूरे दिन ऊर्जावान रखने में मदद करता है। लेकिन देखा गया है कि कई लोग फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड को भी अपने नाश्ते लेते हैं जो कि उनके पाचन तंत्र के लिए सही नहीं है। फास्ट फूड जैसे – पिज्जा , बर्गर, नूडल्स आदि, इन सभी चीजों में, नमक, मैदा और कैलोरी भरपूर मात्रा में होती हैं। यह भोजन बहुत हेवी होता है जो कि सुबह के समय खाना हमारे पेट के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। सुबह के समय में फास्ट फूड खाने से आप आलस महसूस कर सकते हैं।

तला-भुना नहीं खाना चाहिए

रात भर सोने के बाद सुबह हम थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं। इस समय तला और भुना हुआ भोजन जैसे पकौड़ियां, पूड़ी, पापड़, आदि को अपने ब्रेकफास्ट में खाना और उसको पचाना आसान नहीं होता। ब्रेकफास्ट में तला-भुना खाना हमारे पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है। इसलिए, सुबह के समय हल्का नाश्ता खाने की सलाह दी जाति है। आप सुबह के समय अपने नाश्ते में पोहा, अंकुरित चनें, फल या फलों का जूस आदि का सेवन कर सकते हैं। इन चीजों का सेवन करने से आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।

नोट : इस लेख में बताई विधि, और सुझावों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here