Holi 2022: SCBA द्वारा होली के अवसर पर SC में किया गया हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन, CJI Ramana ने की शिरकत

हास्‍य कवि सम्मेलन में दिनेश रघुवंशी, महेंद्र अजनबी, अनिल अग्रवंशी, हेमंत पांडे, राजेंद्र कल कल और बहुत से हास्य कवियों ने अपनी प्रस्‍तुतियां दीं।

0
459
Holi 2022
Holi 2022

Holi 2022: SCBA द्वारा Supreme Court में होली के अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस हास्यकवि सम्मेलन में CJI जस्टिस रमना, SG तुषार मेहता, SCBA अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील विकास सिंह, SCBA के उपाध्यक्ष प्रदीप राय समेत Bar के अन्य सदस्यों ने शिरकत की। बता दें कि इस हास्‍य कवि सम्मेलन में दिनेश रघुवंशी, महेंद्र अजनबी, अनिल अग्रवंशी, हेमंत पांडे, राजेंद्र कल कल और बहुत से हास्य कवियों ने अपनी प्रस्‍तुतियां दीं।

Holi 2022 की तारीख क्या है?

Holi 2022
Holi 2022

इस साल होली 18 मार्च, 2022 (शुक्रवार) को है। जबकि, होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा, जो 17 मार्च, 2022 को है। बता दें कि भारत त्योहारों और संस्कृतियों का देश है। भारत में हर त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। अगर बात होली की करें तो यह हिंंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है।

Holi 2022
Holi 2022

होली की खास बात ये है कि यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम-धाम से मनाई जाती है। होली को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग अपने गिले-शिकवे भूलाकर एक हो जाते हैं। बता दें कि दो साल से होली कोरोना की वजह से थोड़ी फीकी पड़ गई थी। हालांकि कोविड-19 के केसों में कमी आने से इस साल होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here