WFI Election 2023: भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर रोक लग चुकी है। कुश्ती संघ के चुनाव पर यह रोक पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लगाई है। बता दें, चुनाव शनिवार (12 अगस्त) को होने थे। चुनाव को लेकर पहलवानों ने एक प्रेस कॉनफ्रेंस करने का फैसला भी किया था। यह राजधानी स्थित राजघाट पर होनी थी। डब्लूयएफआई प्रमुख बनने की चुनावी दौड़ में राष्ट्रमंडल खेल 2010 की चैंपियन अनीता श्योरण और डब्लूयएफआई के निर्वतमान चीफ बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह हैं।

हाल ही में बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजंरग पुनिया सहित कई खिलाड़ियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान इन्होंने आरोप लगाया था कि सिंह ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। प्रदर्शनकारी पहलवान लगातार मांग कर रहे थे कि सिंह को डब्लूयएफआई के चीफ के पद से हटाया जाए।
यह भी पढ़ें: