सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का 95 वर्ष की आयु में निधन

0
18

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन ( Fali S Nariman ) का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक नरीमन पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा है- एक युग का अंत हुआ है। फली नरीमन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वे हमारे दिलों में हमेशा बसे रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार के दौरान वो एडिशनल सॉलिसिटर जनरल रहे। उनके बेटे रोहिंटन नरीमन भी सुप्रीम कोर्ट के वकील रह चुके हैं।

उन्होंने कानून की पढ़ाई गर्वनमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से की थी। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट से अपना करियर शुरू किया था। इंदिरा गांधी सरकार ने उन्हें एडिशनल सॉलिसिटर जनरल बनाया था। नरीमन का जन्म 10 जनवरी 1929 में रंगून में हुआ था।

फली नरीमन ने कई ऐतिहासिक मामलों में बहस की, जिसमें राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का प्रसिद्ध मामला भी शामिल था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। नरीमन ने 1972 और 1975 के बीच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान इस पद से इस्तीफा दे दिया। फली नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण मिला और 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here