Allahabad HC: बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की मदद के लिए दूसरे के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करने के आरोपी दीपक उर्फ दीपू उर्फ दीप प्रकाश की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार ने जवाब दाखिल कर दिया है। सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि दीपक उर्फ दीपू बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का भाई है। उस पर दूसरे के नाम से जारी सिम से विकास की मदद करने का आरोप है।
कहा गया है कि बिकरू कांड में एसआईटी ने कॉल डिटेल के आधार पर विकास दुबे की मदद में शामिल 10 मोबाइल नंबर पकड़े हैं। दीपू भी इन्हीं में से एक नंबर इसी काम के लिए इस्तेमाल करता था। वह भी शातिर अपराधी है। उसका 16 मुकदमों का आपराधिक इतिहास रहा है। न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए आठ अगस्त की तारीख लगाई है। गौरतलब है कि दो मार्च 2021 को कानपुर देहात के चौबेपुर इलाके में हुए बिकरू कांड में आठ पुलिस वाले मारे गए थे और छह घायल हुए थे।
Allahabad HC: 2 जुलाई 2021 को हुआ था बिकरू कांड
गौरतलब है कि 2 जुलाई 21 की रात बदमाश विकास दुबे को गिरफ्तार करने बिकरू गांव गई पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी।पुलिस वालों पर फायरिंग गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने की थी। घटना में तत्कालीन बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा समते 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। जबकि 6 अन्य चोटिल हो गए थे।
घटना के बाद से ही विकास दुबे एक हफ्ते तक फरार रहा। उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। वहां से वापस कानपुर लाए जाने के दौरान रास्ते में विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। गैंगस्टर इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से ढेर हो गया था।
संबंधित खबरें