Xiaomi 12 Pro: Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल पर स्ट्रीम किया गया है। इवेंट को Twitter और YouTube पर शाओमी के सोशल मीडिया चैनल पर देखा जा सकता है। आज इवेंट में Xiaomi 12 Pro, Xiaomi Pad 5, और Xiaomi Smart TV 5A लॉन्च किया गया है। Xiaomi 12 Pro भारत में कंपनी के पहले 2022 फ्लैगशिप के रूप में अपनी शुरुआत की है। बता दें कि Xiaomi 12 Pro 5G को चीन में पिछले साल दिसंबर में Xiaomi 12 और Xiaomi 12X के साथ पेश किया गया था। मार्च में इसे कुछ और ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था।
Xiaomi 12 Pro के खास फीचर्स
- 6.73-inch 2K 120Hz AMOLED डिस्प्ले
- Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC
- 12GB तक RAM, 256GB स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है।
- 4,600mAh बैटरी मिलेगी।
- 120W वायर्ड, 50W वायरलेस, 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
- 50MP + 50MP + 50MP ट्रिपल कैमरा सपोर्ट भी दिया गया है।
- सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।
- Xiaomi 12 Pro के बैक में तीन कैमरे मिलेंगे।
- फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन) को सपोर्ट करता है।
- फोन में 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जा रहा है।

Xiaomi Pad 5 के खास फीचर्स
- कैमरे की बात करें तो बैक में 13MP का कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
- शाओमी पैड 5 (Xiaomi Pad 5) में 11 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले पैनल मिलेगा
- Qualcomm Snapdragon 860 प्रोसेसर है।

- फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।
- 8,720mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग मिल रही है।
- यह 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करेगा।
संबंधित खबरें:
- Apple iPhone 12 Price drop: Apple iPhone 12 पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! छूट के बाद मात्र इतनी रह गई कीमत,…
- 108MPकैमरा क्वालिटी के साथ PocoX4 Pro लॉन्च, जानें यूजर्स को SmartPhone में क्या मिलेगा खास ?