XE Corona Variant 2022: कोरोना वायरस के नए म्यूटेंट से चीन में हालात खराब हो चुके हैं। वहां लॉकडाउन के साथ ही अन्य नियमों को लागू कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना के नए वैरिएंट XE Corona का एक मामला देश में मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग और सरकार एलर्ट मोड पर आ गई है। कुछ दिन पूर्व ही मुंबई में एक 50 वर्षीय महिला कोरोना XE वैरिएंट से संक्रमित पाई गई। जबकि उसने टीकाकरण भी पूरा करवाया था।XE वैरिएंट से संक्रमित मरीज 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से भारत आई थी।
भारत आने के बाद मरीज की रिपोर्ट नकारात्मक आयी थी। बीते 2 मार्च को एक नियमित परीक्षण में एक कोविड टेस्ट की रिपोर्ट सकारात्मक पाई गई। पॉजिटिव पाए जाने के बाद मरीज को होटल में आइसोलेशन में रखा गया था। अगले दिन, 3 मार्च को मरीज का फिर से कोविड टेस्ट किया गया। जिसमें उनका नतीजा नकारात्मक पाया गया।
XE Corona Variant : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया सतर्क
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वैज्ञानिकों ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कोरोना के एक नए उभरते खतरे यानी XE वैरिएंट को लेकर लोगों को सतर्क हो जाने को कहा है। शुरुआती अध्ययनों में इसे अब तक का सबसे संक्रामक कोरोना वैरिएंट माना जा रहा है।
डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यूके के कई हिस्सों में इस बेहद संक्रामक वैरिएंट के मामले दर्ज किए गए हैं। शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह स्टील्थ ओमिक्रॉन से भी 10 गुना अधिक संक्रामक हो सकता है। सभी देशों को कोरोना को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि जिस तेजी से इसके फैलने की प्रकृति देखी गई है, यह चिंता बढ़ाने वाली है। जानिये XE वैरिएंट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां।
BMC का दावा मरीजों की जांच में Omicron, Kappa और XE Variant वैरिएंट मिला

मुंबई में बीएमसी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार करीब 376 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसमें से 230 मुंबई के रहने वाले हैं। 230 में से 228 सैंपल में ओमीक्रॉन मिला है जबकि एक सैंपल में कप्पा वैरिएंट और एक मरीज में कथित तौर पर XE वैरिएंट मिला है। इसमें से करीब 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।ध्यान योग्य है कि संक्रमित मिले मरीजों में कोरोना से बचाव की दोनों वैक्सीन ले चुके 9 मरीजों को अस्पताल में भर्ती
कराया गया है।
XE Corona Variant: ओमीक्रोन से 10 गुना तेजी से फैलता है XE

वैज्ञानिकों के अनुसार ओमीक्रोन वैरिएंट के स्ट्रेन में बदलाव XE वैरिएंट के रूप में हुआ है। यह ओमीक्रोन की तुलना में 10 फीसदी अधिक ट्रांसमिसिबल हो सकता है। इस बाबत डब्ल्यूएचओ ने पहले भी कई बार कहा है कि कोरोना के वैरिएंट आपस में जुड़कर कुछ नए वैरिएंट बना रहे हैं।
कुछ दिनों पहले ओमीक्रोन और डेल्टा से मिलकर डेल्टाक्रोन कॉम्बिनेशन तैयार हुआ था। अब ओमीक्रोन के दो सब वैरिएंट BA1 और BA2 का रीकॉम्बिनेंट तैयार हुआ है, जिसे XE कहा जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि कोई कॉम्बिनेशन तब तैयार होता है, जब कोई व्यक्ति एक से अधिक प्रकार से संक्रमित हो जाता है। ऐसे में ये अधिक खतरनाक माना जा रहा है।
19 जनवरी 2022 को XE वैरिएंट के मामले की पुष्टि
सबसे पहले 19 जनवरी 2022 को XE वैरिएंट के मामले की पुष्टि हुई थी। अब तक यूके में इसके 650 से अधिक मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। XE वैरिएंट की प्रकृति को देखते हुए वैज्ञानिक, वैक्सीनेशन पर जोर देने की सलाह दे रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में इस संभावित नए खतरे को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ के तौर पर वर्गीकृत किया है।
दूसरी तरफ शोधकर्ताओं का कहना है कि इस वैरिएंट के संक्रमण से बचाव और इसे फैलने से रोकने में टीकाकरण एक बड़ा हथियार साबित हो सकता है। वैक्सीनेशन अभियान को तेज करके इसके प्रसार को नियंत्रित किया जा सकता है। दो टीकों वाली खुराक गंभीर रोग से बचाने में काफी हद तक मदद कर सकती है। XE वैरिएंट के लिए क्या बूस्टर डोज की भी आवश्यकता है? इस बारे में आगे के शोध में ज्यादा स्पष्ट हो सकेगा।
देश में कोरोनावायरस की ताजा स्थिति
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देश में सक्रिय मामले 11,639 केस सामने आए हैं। कुल 4,24,98,789 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 5,21,530 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 15,37,314 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया है।
मिजोरम में कोरोना के 101 नए केस
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मिजोरम में कोरोना वायरस के 101 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। यहां विभागीय स्तर पर बचाव के साथ टीकाकरण की व्यवस्था भी पूरी की गई है। लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें
- देश में फिर से कहर बरपा सकता है Corona, चौथी लहर का खतरा, South Korea में छह दिन में अंदर 15 लाख से अधिक Case
- COVID Guidelines In India: 31 मार्च से समाप्त किए जाएंगे सभी नियम, केन्द्र सराकर ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को भेजा पत्र