National Science Day: सोमवार को हर साल की तरह हमारे देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis, केंद्रीय रेलवे और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद पीसी मोहन, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी समेत देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने विज्ञान दिवस की बधाई दी और डॉक्टर सी वी रमन को याद किया है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”सभी वैज्ञानिकों और विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं। आइए हम अपनी सामूहिक वैज्ञानिक जिम्मेदारी को पूरा करने और मानव प्रगति के लिए विज्ञान की शक्ति का लाभ उठाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता की दिखाऐं। ”
शिक्षा मंत्री (Education Minister) Dharmendra Pradhan ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ” National Science Day पर भारत के वैज्ञानिकों और विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों को बधाई। आज, आइए हम अपने बच्चों को और अधिक जिज्ञासु बनाने और हमारे युवाओं में एक वैज्ञानिक स्वभाव पैदा करने में अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दिखाऐं। ”
रेलवे और IT मंत्री Ashwini Vaishnaw ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई देते हुए ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा, ” वायरलेस तकनीक के पीछे विज्ञान। National Science Day की सभी को शुभकामनाएं।”
28 फरवरी को क्यों मनाया जाता है National Science Day

28 फरवरी को National Science Day के रूप में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 1928 में फोटॉन के बिखरने की एक घटना की खोज की थी। जिसे बाद में उसे उनके नाम पर ‘‘Raman Effect’ के रूप में जाना गया। बता दें कि दो साल बाद 1930 में उन्हें इस उल्लेखनीय खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला और विज्ञान के क्षेत्र में यह भारत का पहला नोबेल पुरस्कार था।

इस महत्वपूर्ण पल को याद करने के लिए भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। बता दें कि भारत सरकार ने 1986 में इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। जिसके बाद पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी, 1987 को मनाया गया था।
संबंधित खबरें:
- Top 10 Science Colleges: Delhi University के टॉप साइंस कॉलेज, यहां जानें कॉलेजों से जुड़ी सभी जानकारियां