शुक्रवार दोपहर भारत समेत दुनिया भर में सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अचानक से ठप हो गया। इससे यूजर्स दोपहर 1 बजकर 39 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक यानी करीब एक घंटे तक परेशान रहें। इस दौरान व्हाट्सएप ओपन तो हो रहा था, लेकिन यूजर्स ना तो मैसेज भेज पा रहे थे और ना ही रिसीव कर पा रहे थे। कई लोगों ने तो परेशान होकर व्हाट्सएप को अनइंस्टाल करके दोबारा से इंस्टाल किया, वहीं कई लोगों को लगा कि ऐसा नेटवर्क सर्विस एरर की वजह से हो रहा है। सोशल मीडिया के आदी हो चुके युवा इस वजह से बेचैन नजर आए।

ऐप के हेल्प सेक्शन में जाने पर मैसेज दिख रहा था कि ‘व्हाट्सऐप की सेवाओं में कुछ समस्या हो रही है। कंपनी इस पर काम कर रही है और जल्द ही ऐप दोबारा काम करने लगेगा। सुविधा के लिए हमें खेद है।’

whatsapp trolled on twitter due to down whatsapp server

बताया जा रहा है कि ऐप का सर्वर डाउन हो जाने की वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि अभी तक व्हाट्सएप या उसकी पैरेंट कंपनी फेसबुक की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि भारत के अलावा यह इंडोनेशिया, रूस, सिंगापुर, ईराक, अमेरिका, श्रीलंका, मध्य एशिया, यूरोप और पाकिस्तान में डाउन रहा। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब भारत व दुनिया भर में व्हाट्सएप डाउन हुआ है। इससे पहले भी कई बार ऐसी दिक्कते आई हैं। 2017 में यह तीसरा मौका है जब व्हाट्सएप ठप हुआ है। लेकिन कभी भी इसके पीछे की वजहों के बारे में व्हाट्सऐप की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है।

इस दौरान ट्विटर पर #WhatsappDown भी ट्रेंड करने लगा और लोगों ने इस पर खूब चटखारे और चुटकी लिए। पढ़िए कुछ मजेदार ट्वीट्स-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here