WFI President: साक्षी के सन्यास के बाद खेल मंत्रालय ने किया नए कुश्ती संघ की मान्यता को रद्द, नए WFI अध्यक्ष बने संजय सिंह भी सस्पेन्ड…

0
23

Indian Wrestling Federation: खिलाड़ियों के सन्यास लेने और पद्म श्री जैसे राष्ट्रीय अवॉर्ड वापस करने के सिलसिले के दौरान, आज (24 दिसंबर) को केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की हाल ही बनी संस्था की मान्यता को रद्द कर दिया है। बता दें कि नई WFI पर ये कार्रवाई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करने की ‘जल्दबाजी’ को लेकर हुई है। इसके साथ ही हाल ही में WFI अध्यक्ष बने संजय सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि संजय सिंह के अध्यक्ष बनने पर कई पहलवानों ने विरोध किया था। संजय सिंह  को पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं।

दरअसल, बीजेपी सांसद और पूर्व WFI अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष के चुनाव जीतने के बाद, ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था, और भारत के स्टार ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना राष्ट्रीय सम्मान पद्म श्री सरकार को वापस कर दिया था। बता दें कि संजय सिंह के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने को लेकर पहलवान काफी समय से विरोध कर रहे थे। हालांकि, WFI ने संजय सिंह को जिस कारण से निलंबित किया है वह एक अलग मामला नजर आ रहा है।

क्यों हुए संजय सिंह सस्पेंड ?

खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंग कि मान्यता रद्द और अध्यक्ष संजय सिंह को सस्पेंड करने का कारण नई WFI के मौजूदा रूल्स को सही ढंग से ना फॉलो करने को बताया है। खेल मंत्रालय ने ऑफिसियल प्रेस रिलीज में बताया है, “राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करने का ऐलान जल्दबाजी में किया गया और नियमों का पालन नहीं हुआ।” बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर में होना था।

मंत्रालय ने यह भी कहा, “ नए WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने 21 दिसंबर को ऐलान कर दिया कि जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं इस साल के अंत से पहले शुरू हो जाएंगी। मगर ये नियमों के खिलाफ है, क्योंकि प्रतियोगिता शुरू करने के लिए 15 दिन का नोटिस देना अनिवार्य होता है, ताकि कुश्ती पहलवान प्रतियोगिता की तैयारियों में लग सकें।” मालूम हो कि गोंडा बृजभूषण का इलाका है।

साक्षी ने किया था ट्वीट

23 दिसंबर की रात को साक्षी मलिक ने एक ट्वीट में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं के आयोजन को लेकर चिंता जताई। जिसमें उन्होंने कहा, “मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर कल रात से परेशान हूं, वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फ़ोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नयी कुश्ती फेडरेशन ने नन्दनी नगर गोंडा में करवाने का फ़ैसला लिया है। गोंडा बृजभूषण का इलाका है। अब आप सोचिए कि जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने वहां जाएंगी”। साक्षी ने सवाल पूछते हुए कहा, “क्या इस देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं पर भी नेशनल प्रतियोगिता आयोजित करवाने की जगह नहीं है क्या? समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं”।

यह भी पढ़ें:

Sakshi Malik : संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने पर पहलवान साक्षी मलिक का बड़ा बयान, कहा- “अगर ये रहेंगे तो मैं कुश्ती त्यागती हूं”  

WFI New President : कौन हैं WFI के नए अध्यक्ष ‘संजय सिंह’, बृजभूषण शरण सिंह से क्या है इनका रिश्ता?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here