Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 9 जुलाई से अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों, हरियाणा-पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में अगले तीन से पांच दिनों तक भारी बारिश होगी। दिन में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली में शुक्रवार को अधितम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम 20.9 डिग्री दर्ज हुआ।
दिल्ली में आज अधितकतम तापमान 37 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह बादल छाए हुए है।
Weather Update: इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हाने की संभावना है। इसके अलावा तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मुंबई में बारिश बनी परेशानी का सबब
मुंबई में मानसूनी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहरभर में ट्रेन और बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कुर्ला, चेंबूर, सायन, दादर और अंधेरी सहित मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मौसम की पहली भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव देखा गया है।

वहीं, हिंदमाता, परेल, कालाचौकी, हाजी अली, डॉकयार्ड रोड, गांधी मार्केट और बांद्रा जैसे क्षेत्रों में कई सड़कों पर पानी भर जाने के कारण सड़क यातायात या तो धीमा हो गया या बंद हो गया है। पानी के भारी प्रवाह और बाढ़ के कारण, बीएमसी ने पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी मेट्रो को यातायात के लिए बंद कर दिया है। कई जगहों पर लोगों को घुटने भर पानी से गुजरते देखा गया और कई वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे।
यह भी पढें:
- Weather Update: Delhi-NCR में चलेंगी तेज हवाएं, शाम तक मौसम बदलने की संभावना
- Weather Update: Delhi-NCR में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, प्री मानसून बारिश देगी गर्मी से राहत