Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी तपिश का असर और अधिक बढ़ सकता है। लिहाजा तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। अगर धूप में बाहर निकलना भी पड़े तो अपने सिर को ढककर रखें या छाता लेकर ही घर से बाहर निकलें।
एनसीआर के अस्पतालों में लू लगने के मामले बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इन अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना औसतन 20-25 मरीज लू लगने से बीमार होने के पहुंच रहे हैं। बीते मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather Update: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की संभावना है।उच्च हिमालयी इलाकों में कहीं हिमपात हुआ है।जिससे गर्मी से राहत मिली। लेकिन किसानों और बागवानों को राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने शिमला में आंधी चलने के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है।
Weather Update: लू की चपेट में बिहार

मौसम विभाग के अनुसार बिहार इस समय लू की चपेट में है। यहां गर्मी का कहर जारी है। जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बक्सर 45.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। इससे पहले 9 अप्रैल को भी बक्सर का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। प्रदेश के दक्षिणी भागों के 15 जिलों में अगले 72 घंटों तक लू का प्रभाव जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कम उम्मीद है।
यहां जानें अपने शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 42 | 25 |
नोएडा | 43 | 25 |
फरीदाबाद | 43 | 25 |
मुंबई | 35 | 29 |
कोलकाता | 38 | 28 |
चेन्नई | 37 | 29 |
लखनऊ | 43 | 28 (नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है) |
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में शाम को आंधी और बूंदाबादी के बाद तापमान गिरने की संभावना
- Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से Delhi-NCR के मौसम में होगा बदलाव,अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार होने की संभावना