Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर शाम चली धूल भरी आंधी से माहौल अस्त-व्यस्त हो गया। एनसीआर के कुछ इलाकों फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि में कई स्थानों पर बूंदाबादी के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार कल हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में कमी देखने को मिली।
दिल्ली में आज सूर्योदय सुबह 5.56 बजे और सूर्यास्त सांय 6.47 बजे होगा।उत्तर भारत के कई राज्यों में हुई बारिश के बाद उत्तर प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इसी वजह से पिछले दो दिनों से लू से भी राहत मिली थी।

Weather Update: दो दिन के बाद तापमान बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दो दिन के बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की धूल भरी आंधी चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी या हल्की धूल भरी आंधी चल सकती है। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली और एनसीआर में के कुछ हिस्सों में धूल भरी हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी मुश्किल हो सकती है।पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू चलने की संभावना है।
Weather Update: बिहार और यूपी के कई जिलों में बारिश की आशंका
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, अररिया और किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ यूपी में कानपुर समेत कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन, महोबा, कन्नौज, चित्रकूट, इटावा आदि जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।
यहां जानें अपने शहर का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 41 | 24 |
नोएडा | 41 | 24 |
फरीदाबाद | 41 | 24 |
मुंबई | 31 | 27 |
कोलकाता | 38 | 28 |
चेन्नई | 32 | 23 |
लखनऊ | 41 | 27 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में बादल छाए रहने से मामूली राहत, कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना
- Weather: गर्मी से बचाव के लिए चिड़ियाघर प्रशासन सतर्क, Animals को Cool Feel देने के लिए बाड़ों एवं कमरों में लगाए कूलर, एसी और घास के छप्पर