देशभर में आज दशहरे का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह रावण दहन करने के लिए पुतले बनाए गए हैं जिसे शाम तकरीबन 6 बजे दहन किया जाएगा। विजयादशमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किला मैदान में रावण का पुतला दहन करेंगे। पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं” ।

आपको याद दिला दें पिछले साल पीएम मोदी ने लखनऊ में दशहरा मनाया था। लेकिन आज दिल्ली के लाल किला मैदान में दशहरे के मौके पर पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और वेंकैया नायडू भी कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मैदान में लगभग 8000 जवानों की तैनाती की गई है,जिसमें स्पेशल सेल की टीम, एसपीजी और पैरामिलिट्री फोर्स को लाल किले पर तैनात किया जाएगा। किसी को भी बिना पास मैदान में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। दशहरे के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जवानों संग विजयादशमी का त्योहार मनाएंगे साथ ही शस्त्र पूजन भी करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारण आज सियाचिन में तैनात जवानों संग विजयादशमी का त्योहार मनाएंगी।

राजनाथ सिंह करेंगे शस्त्र पूजा

बता दें एक तरफ पीएम मोदी आज दिल्ली के लाल किला मैदान नें रावण का पूतला दहन कर विजयादशमी का त्योहार मानएंगे तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सिक्किम में उत्तराखंड के भारत-चीन सीमा पर ITBP के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। साथ ही यहीं शस्त्र पूजा भी करेंगे।

गौरतलब है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह 4 दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर हैं। गृह मंत्री का यह दौरा 28 सितंबर से शुरू हुआ है और 1 अक्तूबर को समाप्त हो रहा है। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भारत-चीन सीमा पर आइटीबीपी के जवानों के बॉर्डर पोस्ट पर जाकर काफी समय भी बिताएंगे।

जवानों संग दशहरा मनाएंगी रक्षा मंत्री

इसके अलावा रक्षा मंत्री निर्माला सीतारमण आज दूनिया की सबसे ऊंचे बैटल फिल्ड सियाचिन में पहली बार कदम रखेंगी। इस दौरान उनके साथ आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री आईटीबीपी जवानों के साथ ताजा हालातों का जायजा लेंगी और साथ ही दशहरा के मौके पर वह जवानों के साथ विजयादशमी का त्योहार भी मनाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here