Vijay Shekhar Sharma: पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा को पिछले महीने 22 फरवरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उनपर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने दिल्ली के अरविंदो मार्ग पर डीसीपी की गाड़ी को अपनी जैगवार लैंड रोवर कार से टक्कर मार दी थी। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विजय घटना के बाद अपनी गाड़ी को लेकर भाग निकले थे। उन्होंने जिस गाड़ी को टक्कर मारी थी वह दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी की गाड़ी थी। पुलिस की गाड़ी पेट्रोल भरवाने के लिए खड़ी थी। हालांकि उस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी थी।
Vijay Shekhar Sharma: टक्कर मार कर भाग गए थे विजय शर्मा
घटना के बाद पुलिस ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस द्वारा परिवहन विभाग की मदद से जांच में पाया गया कि यह कार एक कंपनी के नाम दर्ज है। कंपनी में बात करने पर पता चला कि यह कार विजय शेखर शर्मा के पास है। जिसके बाद मालवीय नगर थाने में विजय शर्मा के खिलाफ आईपीसी 279 के तहत केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

बता दें कि विजय शेखर शर्मा 39 वर्षीय पेटीएम के संस्थापक है। विजय शर्मा ने 2011 में मोबाइल वॉलेट पेटीएम की स्थापना की थी। इसके साथ ही ई-कॉमर्स कारोबार पेटीएम मॉल और पेटीएम पेमेंट्स बैंक भी उन्होंने खड़ा किया।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- BharatPe के Co-founder Ashneer Grover ने दिया कंपनी के MD पद से इस्तीफा, निवेशकों पर लगाए गंभीर आरोप
- Ashneer Grover ऑडियो क्लिप विवाद: लंबी छुट्टी पर गए Ashneer, स्वतंत्र Audit करेगा BharatPe