Vasundhara Raje ने कहा, अगला CM वही होगा, जिसे छत्तीस कौम का प्यार मिलेगा

0
386
Vasundhara Raje

Vasundhara Raje राजनीतिक वनवास काटकर सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही हैं। वैसे भी राजस्थान के राजनीति और सत्ता समीकरण का कोई भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही अदावत से पूरी दुनिया वाकिफ है।

राज्य में विधानसभा चुनाव की दस्तक भले ही दो साल दूर हैं, लेकिन भाजपा में सीएम पद को लेकर परोक्षरूप से चल रही जंग भी सबके सामने जाहिर है। केंद्र में मोदी सरकार से रिश्ते असहज होने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सीएम की रेस में हमेशा बनी रहती हैं।

भाजपा का सीएम जनता का सीएम होगा

वसुंधरा राजे ने सीएम पद को लेकर चल रहे अंधरूनी जंग के बीच कुछ अहम टिप्पणी की है। वसुंधरा राजे ने कहा, ‘ऐसा सिर्फ चाहने से ही नहीं होता है। राज्य का अगला सीएम वही होगा, जिसे छत्तीस कौम (यानी सभी समुदाय) का प्यार मिलेगा।’

इसका मतलब साफ है कि वसुंधरा ने इशारे-इशारे में केंद्र की मोदी सरकार को भी संदेश दे दिया है कि उन्हें पैराशूट चीफ मिनिस्टर मंजूर नहीं है। दरअसल भाजपा में पिछले कुछ समय से बन रहे मुख्यमंत्रियों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो वह जनता के नजदीक कम आलाकमान के नजदीक ज्यादा नजर आते हैं।

कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव के लिए तैयार रहने का संदेश

इसके साथ ही वसुंधरा राजे ने यह भी कहा कि मैंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाएं। यदि उनकी तैयारी मजबूत होगी, तभी वह फील्ड पर उतर पाएंगे।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्थान में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सूबे का अगला मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे जनता पसंद करेगी। वसुंधरा राजे ने यह बात जोधपुर में उस समय कहीं जब वह केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मां और पूर्व राज्य मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए जोधपुर पहुंची थीं।

कांग्रेस ‘डूबता हुआ जहाज’ है

वसुंधरा राजे ने कांग्रेस के सवाल पर कहा कि वह ‘डूबता हुआ जहाज’ है। गहलोत सरकार में चल रही अंदरूनी लड़ाई इसी बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि कांग्रेस की सत्ता अपने अंर्तकलह से कभी भी गिर सकती है। जोधपुर सर्किट हाउस में ठहरीं वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में संख्याबल के हावी होने के सवाल पर कहा कि यह सिर्फ किसी के चाहने से नहीं होता। जनता क्या चाहती है, वह अधिक महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में गहलोत सरकार ने पूरा किया एक और वादा, मार्च से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

शरद यादव की टिप्पणी पर वसुंधरा राजे का पलटवार,बोलीं-ये महिला शक्ति का अपमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here