Valentine’s Day 2022 Google Doodle: वेलेंटाइन डे पर गूगल ने बरसाया प्यार, लव बर्ड्स के साथ मिलकर मनाया प्यार के दिन का जश्न

0
317
Google Doodle
Valentine's Day 2022 Google Doodle

Valentine’s Day 2022 Google Doodle: Google ने प्यार के दिन का जश्न मनाने के लिए इस वेलेंटाइन डे पर खास डूडल तैयार किया है। आपको बता दें कि गूगल हर खास मौके को डूडल के जरिए सेलिब्रेट करता है। इस बार भी वैलेंटाइन डे के दिन गूगल ने बहुत ही प्यारा डूडल बनाया है। जिसमें दो लव बड्स नजर आ रहे हैं और जैसे ही आप उन पर क्लिक करते हैं, वे अलग हो जाते है यूजर्स स्क्रीन पर देखकर काफी खुश हो रहे हैं।

Valentine Wish
Valentine Wish

वेलेंटाइन डे Google Doodle

इस डूडल में 30 सेकंड का गेम है जो कि आपको पसंद आएगा। एनिमेटेड गूगल डूडल में लव बड्स नजर आ रहे हैं। और वेलेंटाइन डे की खुशियां मनाते हुए दिख रहे हैं। बताते चले कि वैलेंटाइन डे अपने प्यार का इजहार करने के बारे में है – यह जाति, धर्म, लिंग या उम्र के बावजूद कोई भी हो सकता है। हर कोई अपने अपनों को स्पेशल फील कराने के लिए अपने हिसाब से दिन की प्लानिंग करता है।

Happy Valentine's Day 2022
Valentine’s Day 2022 Google Doodle

अगर आप किसी से अपनी मोहब्बत का इजहार करना चाहते हैं तो इस दिन से बेहतर दूसरा कोई दिन नहीं होता। फरवरी का महीना हर कपल के लिए बहुत खास होता है। इस महीने में आने वाले वैलेंटाइन डे का इंतजार प्यार करने वाले जोड़ों को पूरे साल रहता है। बता दें कि वैलेंटाइन वीक 7 दिनों तक चलता है, जो 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक होता है। वैलेंटाइन डे (Valentines Day History) मनाने की शुरुआत रोम के राजा क्लॉडियस के राज में हुई थी। उनकी रियासत रोम में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। उन्हीं के नाम पर वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई।

संबंधित खबरें: