Uttarakhand Election 2022: Priyanka Gandhi Vadra ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र

0
352
Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ रैली करते हुए घोषणापत्र (Congress Manifesto) जारी किया है। कांग्रेस ने इसे #उत्तराखंडी_स्वाभिमान नाम दिया है। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के स्वाभिमान को बुलंद करने और जनता को मजबूत बनाने वाली सरकार देने की प्रतिज्ञा लेती है।

Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra

प्रियंका गांधी यूपी के बाद अब देवभूमि की जनता को लुभाने में लगी हैं। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के लोगों के लिए रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा व आय की सुरक्षा की व्यवस्था व महंगाई से राहत दिलाने की प्रतिज्ञा लेती है। उत्तराखंडी स्वाभिमान के संकल्प के साथ कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तन की बयार बह रही है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में उत्तराखंड की जनता को क्या मिला?

Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra ने जारी किया घोषणापत्र
  • 500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।
  • चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
  • पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।
  • सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
  • आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।
  • कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को सालाना 40000 रुपए की मदद की जाएगी।
  • स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
  • सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • पीजी छात्रों को 500000 रुपए तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी।
  • सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।
  • राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
  • अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
  • राज्य पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे दिया जाएगा।
  • राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
  • मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
  • सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।
  • कड़ा भू कानून बनाया जाएगा।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here