UPCOMING ELECTIONS: भारत को चुनावों का देश कहा जाता है क्योंकि यहां पर कुछ दिनों के अंतर में कहीं ना कहीं किसी न किसी प्रकार के चुनाव होते ही रहते हैं और खास बात यह है कि लोगों को भी इनमें बहुत ज्यादा दिलचस्पी रहती है। अभी हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए हैं। कुछ दिन बाद फिर कुछ राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले और उसके साथ कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होंगे।
UPCOMING ELECTIONS: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सत्ता दांव पर

साल के अंत में यानी दिसंबर 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होंगे। बता दें कि दोनों ही राज्यों में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। गुजरात की बात करें तो यहां पर बीजेपी कई सालों से राज कर रही है तो वहीं हिमाचल प्रदेश में अक्सर हर 5 सालों में सरकार बदल जाती है।
UPCOMING ELECTIONS: अगले साल की शुरुआत में 4 राज्यों में चुनाव

अगले साल मार्च 2023 में लोग मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में वोट करेंगे। त्रिपुरा और कर्नाटक की बात करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वहीं मेघालय और नागालैंड में बीजेपी सत्ताधारी पार्टी के गठबंधन में है।
UPCOMING ELECTIONS: 2023 के अंत में लोकसभा का सेमीफाइनल

अक्सर लोकसभा चुनाव के करीब 5 महीने पहले पांच राज्यों के विधानसभा के चुनाव होते हैं। जिनको आम चुनाव का सेमीफाइनल माना जाता है। 2023 के अंत में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा के चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सत्ता है तो वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली TRS सरकार और मिजोरम में मुख्यमंत्री Zoramthanga के नेतृत्व वाली MNF की सरकार है।
UPCOMING ELECTIONS: 4 राज्यों में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव

2024 में लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतदाता विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट करेंगे। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में क्रमश: YSR Congress Party, BJD, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और BJP की सरकार है।
यह भी पढ़ें:
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana क्या है? जो MP में 18 अप्रैल से फिर से होगी शुरू