Union Budget 2023: जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता क्या हुआ महंगा

0
186
budget
budget

Union Budget 2023: वित्त मंत्री सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी 2023 को अपना पांचवा बजट पेश किया है। इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की गई है। बता दें कि मोदी सरकार (PM Narendra Modi) सरकार का ये अंतिम बजट है। आइए जानते हैं आम बजट में क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता…

c75300ec c9cd 44f7 9894 13ca74af6e86 1

Union Budget 2023: जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता

  • LED टीवी- सस्ता
  • कपड़ा-सस्ता
  • मोबाइल फोन- सस्ता
  • खिलौना- सस्ता
  • मोबाइल कैमरा लेंस- सस्ता
  • इलेक्ट्रिक गाड़ियां- सस्ता
  • बायोगैस से जुड़ी चीजें- सस्ता
  • लिथियम सेल्स- सस्ता
  • साइकिल- सस्ता

बजट में ये हुआ महंगा

  • सिगरेट- महंगा
  • शराब- महंगा
  • छाता- महंगा
  • विदेशी किचन चिमनी- महंगा
  • सोना- महंगा
  • चांदी के सामान- महंगा
  • प्लेटिनम- महंगा
  • एक्स-रे मशीन- महंगा
download 80 1

बता दें कि नई व्यवस्था में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। अब 7 लाख रुपए तक की वार्षिक आय पर टैक्स नहीं देना होगा। अभी यह सीमा 5 लाख रुपए थी। इससे आम जनता को बहुत राहत मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा जल्द ही महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना आरंभ होगी। इसके तहत महिलाओं को 2 लाख रुपए की बचत पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। ये 2 साल के लिए होगा, इसमें आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

युवाओं के लिए बड़ी सौगात, रोजगार और शिक्षा को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया बड़ा ऐलान

Union Budget 2023: निर्मला सीतारमण ने पेश किया आम बजट, यहां पढ़ें बजट की बड़ी घोषणाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here