उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने आठ कांवडियों को अपनी चपेट में ले लिया,जिसमें दो की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुर्जा देहात इलाके में अज्ञात बस की चपेट में आने से दो कांवडियों की मौत हो गई और छह घायल हो गय।

मृतकों में भूप सिंह (25) और 21 वर्षीय मूला मीना शामिल है। दोनों मुरैना (मध्य प्रदेश)के सलेमपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल छह कावंडियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। 

योगी ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख देने की घोषणा की

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो कांवड़ियों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि योगी ने हादसे में दिवंगत हुए कांवड़ यात्रियों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने हादसे में मारे गए कांवड़ियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने  घायलों का समुचित उपचार कराने  के अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here