दो ओलंपिक मेडल जीतने वाला,  वर्ल्ड टाइटल है जिसके नाम जिसने जीते कॉमनवेल्थ गेम्स में 3  बार गोल्ड मेडल जिसे मिले पद्मश्री, अर्जुन और राजीव गांधी खेल रत्न जैसे अवार्ड अपने नाम करने वाला देश का वो सूरमा आज पुलिस की गिरफ्त में है। हम बात कर रहे हैं पहलवान सुशील कुमार की, हत्या के मामले में फरार चल रहे सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने उनके साथी अजय कुमार के साथ मुंडका इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वैसे सुशील कुमार इकलौते ऐसे सुरमा नहीं है जिसे नाम के बाद बदनाम होना पड़ा है। दुनिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे बदनामी का सामना करना पड़ा है।

ऑस्कर पिस्टोरियस

ब्लेड रनर के नाम से दुनिया भर में अपना नाम कमाने वाले जानेमाने दक्षिण अफ्रीका के एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। इस खिलाड़ी के नाम छह पैरालंपिक स्वर्ण पदक है। पिस्टोरियस को पहले दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने छह साल की सजा सुनाई। इसके बाद सजो को बढ़ाकर 13 साल पांच महीने कर दिया गया था। पिस्टोरियस ने फरवरी में 2013 में रीवा स्टीनकैंप की हत्या की थी।

माइक टॉयसन

अपनी मुक्केबाजी से विश्व में लोहा मनवाने वाले अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन को रेप के आरोप में जेल की हवा खानी पड़ी। टायसन को 1991 में डिजायरी वाशिंगटन के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में अदालत में यह पुष्टि हुई कि टायसन ने ही डिजायरी के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद उन्हें छह साल की सजा मिली और हमले के आरोप में एक साल की सजा हुई।

लांस आर्मस्ट्रांग

अमेरिका के साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग को खेल की दुनिया में खूब नाम मिला, उतना ही उन्हें बदनामी भी सहनी पड़ी। लांस पर डोपिंग का आरोप लगा और इसे वह झूठलाते रहे लेकिन समय के साथ में उन्होंने इस जुर्म को कबूल कर लिया था। बाद में उन्हें सजा के रूप में अपने खेल से दूर होना पड़ा और लाइफटाइम प्रतिबंध लगा दिया गया।

हेंसी क्रोन्ये

दक्षिण अफ्रीका के लिए 68 टेस्ट और 188 वनडे मैच खेलने वाले हेंसी क्रोन्ये ने फिक्सिंग के तमाम आरोपों से इन्कार किया था, लेकिन बाद में उन्होंने माना कि वह मैच फिक्सिंग में शामिल थे। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट प्रशासन ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। साल 2002 में क्रोनिए की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई।

फ्लॉयड मेवेदर

%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%89%E0%A4%AF%E0%A4%A1 %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%B0

35 मुकाबलों में से 28 मुकाबलों में जीत हासिल करने वाले अमेरिका के दिग्गज मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर लोगों के दिलों पर राज करते थे। लेकिन एक ऐसे प्रकरण में फंस गए जिससे उनकी काफी बदनामी हुई। उन्हें नशीले पदार्थ की तस्करी के जुर्म में पांच साल की सजा हुई थी।

बॉब हेविट

ऑस्ट्रेलिया के डबल्स टेनिस खिलाड़ी बॉब हेविट का नाम भी कई आरोपों में शामिल रहा। उन्हें दुष्कर्म के मामले में आठ साल की सजा हुई और दो साल तक खेल से प्रतिबंधित भी हुए। बता दें कि, हेविट सिंगल्स में इतने सफल खिलाड़ी नहीं रहे लेकिन डबल्स में उन्होंने 65 खिताब जीते थे। उन्होंने ग्रैंडस्लैम में पुरुष डबल्स में नौ खिताब जीते जबकि मिक्स्ड डबल्स में छह ग्रैंडस्लैम खिताब उनके नाम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here