बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच छत्तीस का आंकडा है। दोनों के बीच साल 2020 से ही जंग चल रही है। दोनों के रिश्ते कोरोना वायरस की वजह से 2020 में लगे लॉकडाउन में तब खराब हुए थे जब बीएमसी ने कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। ऐसे में कंगना ने सरकार को आड़े हाथ तो लिया ही था, लेकिन अब भी वह ताना मारने से पीछे नहीं हटतीं। कंगना अक्सर उद्धव ठाकरे की आलोचना करती रहती हैं।

कंगना ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे का मजाक उड़ाया है। महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन को लेकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मजाका उड़ाया है। महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन से कंगना बिल्कुल खुश नहीं हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर कर लॉकडाउन पर तंज कसा है। कंगना ने एक शेड का फोटो शेयर किया है, जो हर तरफ से खुला है और सामने से उसमें कुंडी लगी है. फोटो पर लिखा है- महाराष्ट्र के लॉकडाउन में ऐसा ही है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1382893168476114949

कंगना द्वारा शेयर किया गए मिम्स को लेकर उनके फैंस हंस हंस कर फूल गए हैं। एक ट्विटर यूजर लिखते हैं। एक्ट्रेस सबसे चुन चुकर बदला ले रही है। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर लिखते हैं, लगता है संजय राउत की कुर्सी जाने के बाद ही कंगना का ट्विटर वार खत्म होगा।

बता दें कि कंगना रनौत ने साल 2020 में महाराष्ट्र की तुलना PoK से की थी, जिसके बाद बड़ा विवाद शुरू हो गया था। शिवसेना सांसद संजय राउत, कंगना से खफा हो गए थे। इसके बाद कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस में गैरकानूनी कंस्ट्रक्शन का हवाला देते हुए बीएमसी ने तोड़फोड़ की थी। कंगना उस समय मनाली में अपने परिवार के साथ थीं। हालांकि सरकार द्वारा दी गई Y-सिक्योरिटी के साथ वह मुंबई आई थीं।

बता दें कि, महाराष्ट्र में कोरोना पीक पर है। यहां पर आए दिन मामले 50 हजार के पार जा रहे हैं। वहीं लोगों की मौत भी अधिक हो रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही वीकेंड लॉकडाउन भी लग गया है। कहने के लिए तो वीकेंड लॉकडाउन है लेकिन राज्य की जनता का हाल बेहद खराब है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here