विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बयान दिया है कि महिलाएं संस्कारी बच्चे पैदा करें, नहीं तो बांझ रहें। बता दें कि शाक्य ने गुना के पीजी कॉलेज खेल परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह विवादित बयान दिया।

इस दौरान शाक्य ने कांग्रेस के गरीबी हटाओ नारे का जिक्र करते हुए कहा, कि इस नारे के विपरीत कांग्रेस ने गरीबों को ही हटा दिया। इस तरह की गलत नीतियां बनाने वाले नेताओं को जन्म देने से बेहतर है कि महिलाएं बांझ रहें। ऐसे बच्चों को जन्म न दें, जो संस्कारी न हों और समाज में विकृति पैदा करते हों।

इससे पहले श्री शाक्य ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के समय भी विवादित बयान दिया था। विधायक पन्नालाल ने कहा था, कि ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत में शादी क्यों नहीं की? ऐसी क्या जरूरत थी कि दोनों ने इटली जाकर शादी की। उन्हें लाखों लोग चाहते हैं, वे दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, फिर उन्होंने भारत में शादी क्यों नहीं की?’ ‘विराट ने पैसा भारत में कमाया, लेकिन विवाह संस्कार करवाने के लिए उसको हिन्दुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। क्या हिन्दुस्तान इतना अछूत है।

यह भी पढ़ें: BJP विधायक पन्नालाल की लड़कियों को नसीहत, अत्याचार रोकने हैं तो बॉयफ्रेंड न बनाएं

इसके अलावा इस साल मार्च में बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने महिला सुरक्षा पर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के विषय में कहा था, “हमारे देश में महिलाओं की पूजा चार बार होती है, हम कैसे मान लें कि अत्याचार हो रहा है? आंकड़े कुछ भी बताते हैं। इसलिए भारतीय युवापीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए,  इसलिए ना गर्लफ्रेंड बनाए और ना ही बॉयफ्रेंड”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here