अयोध्या और आगरा के बाद सीएम योगी की नजर अब कन्हैया की जन्मभूमि मथुरा पर है। नगरी को चमकाने के लिए सीएम योगी मथुरा पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को मथुरा पहुंचे। उनका ‌हेलीकॉप्टर वृंदावन स्थित महामना गोग्राम निकट हेलीपैड पर उतरा। यहां उनका स्वागत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने  गौ ग्राम का भूमि पूजन किया। उन्होंने यहां पर  गौ ग्राम की आधार शिला रखी। उनके साथ महामना गौ ग्राम के मॉडल के उद्घाटन के दौरान मथुरा की सांसद सांसद हेमामालिनी और उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव गुप्ता भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वेटरनेरी यूनिवर्सिटी पहुंचे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया।  सीएम योगी ने 214 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देश को बचाना है तो गाय और गंगा को बचाना होगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित है।  सीएम योगी ने वेटरिनरी विवि में अपने संबोधन के दौरान कहा कि, पंडित दीनदयाल भौतिक रूप से हमारे बीच भले न हों, लेकिन उनके विचार और दर्शन बताते हैं कि विचार कभी मरते नहीं हैं। वेटेरिनरी विश्वविद्यालय दीनदयाल के एकात्म मानववाद और अंत्योदय को गांव गांव पहुंचा रहा है, यह प्रसन्नता की बात है और इसके लिए कुलपति और विवि परिवार को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की गौ संवर्धन योजना में प्रत्येक जिले में गौशाला का निर्माण, जिसमें देशी नस्ल की गायों का संरक्षण किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार गांव के किसानों को देसी नस्ल की दो-दो गायें देने की भी योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब से सरकार आई है तब से गौ कटान, गौ तस्करी पर रोक लगाई है। उन्होंने समाज से अपील की कि गौ संवर्धन के लिए उसको साथ देने की आवश्यकता है।

खबरों के मुताबिक, मथुरा से वापसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे। जहां आगरा के तमाम अधिकारी मौजूद होंगे। सीएम उन्हें दिशा-निर्देश देंगे। बता दें कि इससे पहले  मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में आने में देरी हो गई थी। उनको दस बजे पहुंचना था लेकिन हेलिकॉप्टर विलंब से पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here