SpiceJet Viral Video: मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के बीच उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को रविवार को गंभीर खराब मौसम का सामना करना पड़ा। अब स्पाइसजेट के विमान बोइंग बी737 का दुर्गापुर एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले का एक डरावना वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में झटके से केबिन में रखे सामान यात्रियों के ऊपर गिरने लगे। सूत्रों ने बताया कि इससे 11 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।
SpiceJet Viral Video: दहशत में थे विमान में बैठे यात्री
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि दुर्गापुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए हादसे के बाद स्पाइसजेट विमान में यात्रियों के बीच दहशत साफ नजर आ रही है। वीडियो में स्पाइसजेट फ्लाइट (SpiceJet Flight) के फर्श पर चीजें फैली नजर आ रही हैं, जिसमें कप, बोतलें और कई अन्य सामान शामिल हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑक्सीजन मास्क लटक रहे हैं। इसके साथ ही एयरहोस्टेस को यात्रियों को शांत करने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

स्पाइसजेट प्रवक्ता के अनुसार, ‘एक मई रविवार को स्पाइसजेट का बोइंग बी737 विमान ने मुंबई से दुर्गापुर की उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले विमान को खराब मौसम का सामना करना पड़ा। जिसके चलते दुर्भाग्यवश कुछ यात्रियों को चोटें आईं। हमने विमान के दुर्गापुर में उतरने पर लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। उनमें से 8 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा, ‘स्पाइसजेट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करता हूं।’
संबंधित खबरें:
- China Boeing Airplane Crash: China का Boeing विमान 737 दुर्घटना का…
- Helicopter Falls Into Sea Video: भयानक मंज़र! समुद्र में नहा रहे थे लोग, अचानक आसमान से गिरा प्लेन, देखें VIDEO