कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी की बात की थी। अब कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल की माँ सोनिया गांधी ने भी इस बात पर मोहर  लगा दी है कि दिवाली बाद राहुल की कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हो सकती है।

दरअसल सोनिया गांधी ने यह बात पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुस्तक के विमोचन के मौके पर एक निजी चैनल से बात करते वक्त इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राहुल के हाथों सौंप दी जाए। इस दौरान सोनिया ने कहा कि यह सवाल कई सालों से पूछा जा रहा है कि आखिरकार राहुल की ताजपोशी कब होगी और अब यह समय आ गया है कि इस चीज का जवाब लोगों को दे दिया जाए।

गौरतलब है कि राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की मांग पिछले कुछ दिनों में और और तेजी से की गई है। यहां तक की तमाम राज्यों में भी इसके लिए प्रस्ताव पारित होने लगा है।

कल जहां हरियाणा कांग्रेस ने एकमत से कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी से राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का अनुरोध किया गया। प्रस्ताव पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से लाया गया जिसका प्रदेश पार्टी प्रमुख अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल नेता किरन चौधरी और राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने समर्थन किया। दूसरा प्रस्ताव भी हुड्डा ही लाए, इसके जरिए सोनिया गांधी को अगले प्रदेश पार्टी प्रमुख पर आखिरी फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया।

वहीं कल यूपी कांग्रेस ने भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया था।

इसके अलावा कल ही महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने भी इसी तरह का प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को अध्यक्ष पद देने की मांग की थी वहीं बीते 9 अक्टूबर को मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने भी इसी तरह का प्रस्ताव पास किया था।

वहीं खबर यह भी आ रही है कि राहुल को कांग्रेस पार्टी की कमान दिवाली के बाद सौंपी जा सकती है।  फिलहालइसकी कोई तारीख तो तय नहीं है मगर सूत्रों की माने तो उनकी दादी और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि यानि 31 अक्टूबर के दिन उनकी ताजपोशी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here