स्मृति ईरानी का राहुल गांधी को जवाब, बोलीं- कांग्रेसियों ने बैठकर मां की हत्या के लिए मेज थपथपाई

0
38
smriti irani
smriti irani

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर पलटवार किया और राहुल गांधी को जमकर घेरा। मंत्री ने कहा कि भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी भी मेज नहीं थपथपाते। कांग्रेसियों ने बैठ कर मां की हत्या के लिए मेज थपथपाई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर हमारे देश का अभिन्न अंग है। खंडित न था, न है, न कभी होगा।

स्मृति ईरानी ने कहा कि जिनको आज मुझसे पहले(राहुल गांधी) वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही हो सकता है जो उस संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।

मालूम हो कि आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि केंद्र ने मणिपुर में भारत की आवाज की हत्या की। ”आपने मणिपुर में भारत माता की हत्या की। आप देशद्रोही हैं। आपने मेरी मां की मणिपुर में हत्या की। आप भारत माता के रक्षक नहीं है, आप उस के हत्यारे हैं।”

कांग्रेराहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया था। हमारे प्रधानमंत्री आज तक (मणिपुर) नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिन्दुस्तान नहीं है। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं हिन्दुस्तान को मणिपुर में मारा है। हिन्दुस्तान का क़त्ल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here