जाने माने गीतकार मनोज मुंतशिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में मुंतशिर मुगल शासक हुमायूं और जहांगीर को महिमामंडित डकैत बताते हुए सवाल करते हैं कि आप किसके वंशज हैं? इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाते हैं। वीडियो सामने आते ही लोग मनोज मुंतशिर को ट्रोल कर रहे हैं वहीं कई लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। अपने एक मिनटे के वीडियो में उन्होंने इतिहास पर नजर डाली है।

मनोज मुंतशिर ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपना एक वीडियो ट्वीट कर पूछा, “आप किसके वंशज हैं। आपकी पहचान क्या है।”

अपने वीडियो में वे कहते हैं, ‘पिछले कई सदियों से हमने अपने इतिहास की जमीन को लावारिस छोड़ दिया है। हम इस हद तक ब्रेनवास्ड हो गए कि अचानक हमारे प्री-प्राइमरी टेक्स्ट बुक में ग से गणेश हटाकर ग से गधा लिख दिया गया और हमारे माथे पर बल तक नहीं पड़ा।’

मुंतशिर आगे कहते हैं ‘हमारे घर तक आने वाली सड़कों के नाम भी किसी अकबर, हुमायूं, जहांगीर जैसे ग्लोरिफाइड डकैत के नाम पर रख दिए गए और हम रिबन काटते हुए मौकापरस्त नेताओं को देख कर तालियां बजाते रहे। चित्तौड़गढ़ में 30,000 सिविलियंस को जिहाद के नाम पर काट डालने वाला आदर्श राजा था? आगरे के किले के सामने मीना बाजार लगवाने वाला जिल्ले इलाही था? जिल्ले इलाही यानी खुदा की परछांई…यह कौन से खुदा हैं जिसकी परछांई इतनी काली है?’

मुंतशिर कहते हैं, ‘अपने हीरो और विलेन जात-पात से ऊपर उठकर चुनिये, जो इस महान देश की परंपरा है। रावण कौन था? एक ब्राम्हण था, भगवान ब्रह्मा के डायरेक्ट ब्लडलाइन में जन्मा था, लेकिन आपने किसी ब्राह्मण को रावण की स्तुति करते हुए देखा है?

मनोज मुतंशिर के इस वीडियो को 70 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। 32 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है। लोग अलग अलग तरह से कमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि मनोज को इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है।

देखिए किसने क्या कहा..

यह भी पढ़ें:

इतिहासकारों ने पढ़ाया गलत पाठ, अकबर जीता नहीं महाराणा प्रताप से हारा था हल्दीघाटी में, ASI नया शिला लेख लगाएगा

एडिटर्स गिल्ड ने सस्पेंड की पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और तहलका के पूर्व संपादक तेजपाल की सदस्यता

https://www.youtube.com/watch?v=XScxVcOlLfk