Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी सिंगर Sidhu Moose Wala की 29 मई को दिनदहाड़े कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हमले में मूसेवाला को कई गोलियां लगी थीं, बाद में अस्पताल में मूसेवाला ने दम तोड़ दिया था। यह घटना पंजाब पुलिस विभाग द्वारा सिद्धू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा हटाने के एक दिन बाद हुई थी। सिद्धू मूसेवाला के हत्या के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में है।
दिल्ली पुलिस को आज फिर मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला को गोली मारने वाले 3 आरपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने तीनों आरोपियों को गुजरात के मुंद्रा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एके 47 जैसी दिखने वाली राइफल, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड भी बरामद की गई हैं।

Sidhu Moose Wala Murder Case: तीनों शूटर्स को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार
जानकारी अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों में प्रियव्रत फौजी नाम का शूटर हेड है। जिसकी उम्र 26 साल है। वह हरियाणा के सोनिपत जिले के गढ़ी सिसाना गांव का रहने वाला है। प्रियव्रत को फतेहाबाद पेट्रोल पंप पर CCTV में भी देखा गया है। दूसरे शूटर का नाम केशव कुमार है। जिसकी उम्र 29 साल है। वह पंजाब के भटिंडा जिले के आवा बस्ती का रहने वाला है। तीसरे आरोपी का नाम कशिश कुलदीप है। कशिश की उम्र 24 साल है। कुलदीप हरियाणा के झज्जर जिले के सज्यान पाना गांव का रहने वाला है।

रेकी करने वाले गैंगस्टर को कांग्रेस ने ही किया था पार्टी में शामिल
वहीं बता दें कि पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़े गए गैंगस्टर मनमोहन सिंह मोहना को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। मनमोहन सिंह का नाता अकाली दल से जुड़ा हुआ है। जानकारी अनुसार पंजाब चुनाव के दौरान वह कांग्रेस में शामिल हुआ था। मनमोहन सिंह की फोटो कांग्रेस की बुडलाड़ा से उम्मीदवार रणवीर कौर ने अपने सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
संबंधित खबरें:
- Siddhu Moose Wala हत्याकांड में शामिल कुख्यात शूटर संतोष जाधव गिरफ्तार, पुणे से जुड़े हैं तार
- Sidhu Moose Wala के परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सिद्धू के पिता को लगाया गले