
Shashi Tharoor: नेशनल हेराल्ड मामले में फंसे राहुल गांधी से ED की पूछताछ लगातार जारी है। पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। विरोध प्रर्दशन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प भी देखी गई। अब इसी झड़प के संबंध में एक वीडियो शशि थरूर ने शेयर किया है।
वीडियो में कांग्रेस की महिला सांसद ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। इस मामले की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसकी वीडियो शेयर की। साथ ही इस मामले की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई है।

बता दें कि ये आरोप तमिलनाडु के करूर से कांग्रेस सांसद जोतिमणि ने लगाया है। उनका कहना है कि, दिल्ली पुलिस ने उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया और यहां तक कि उनके कपड़े भी फाड़ डाले।
Shashi Tharoor: लोकतंत्र के लिए यह अपमानजनक
शशि थरूर ने महिला सांसद का वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि यह किसी भी लोकतंत्र के लिए अपमानजनक है। एक महिला प्रदर्शनकारी के साथ ऐसा व्यवहार करना शालीनता के हर भारतीय मानक का उल्लंघन करता है, लेकिन लोकसभा सांसद के साथ ऐसा करना एक नया निम्न स्तर है। मैं दिल्ली पुलिस के आचरण की निंदा करता हूं और जवाबदेही की मांग करता हूं। स्पीकर कृपया कार्रवाई करें।
वीडियो में महिला सांसद जोतिमणि ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़ दिए। ये कहते हुए वो उठी और पीछे
मुड़ी और अपना फटा हुआ कुर्ता दिखाने लगी। वीडियो में सांसद ने एक ही जूता पहना हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ और महिला प्रर्दशनकारियों के साथ भी आपराधियों वाला सलूक किया गया। हमें एक बस में भर कर ले जाया गया। हम पर कल प्रर्दशन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हमला किया था।
Shashi Tharoor: पुलिस ने किया अमानवीय व्यवहार

कांग्रेस महिला सांसद का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें पानी तक नहीं दिया। उन्होंने कहा बस में मेरे साथ 7 महिलाएं मौजूद थीं। हमने उनसे पानी मांगा तो उन्होंने इंकार कर दिया। जब हमने बाहर से पानी लेने की कोशिश की तो पुलिस ने पानी बेचने वालों को हमें पानी देने से मना कर दिया। वीडियो में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूरे मामले की जांच का आग्रह किया है।
संबंधित खबरें:
Rahul Gandhi के ED समन पर कांग्रेस नेता ने PM Modi को दी गाली, BJP ने दर्ज कराई शिकायत