Share Market: निवेशकों के लिए जरूरी सूचना है कि आज और कल शेयर बाजार बंद रहेगा ।14 अप्रैल को महावीर जयंती और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे की वजह से शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसके बाद दो दिन बाद साप्ताहिक अवकाश के चलते यानी शनिवार और रविवार को भी शेयर बाजार बंद रहेंगे। निवेशकों के लिए इस हफ्ते शेयर बाजार में लंबा ब्रेक लगा है। अब 18 अप्रैल सोमवार से दोबारा ट्रेडिंग शुरू होगी।
Share Market: अगले महीने ईद की वजह से बंद रहेंगे बाजार
BSE ट्रेडिंग होलिडे लिस्ट 2022 के अनुसार, अगले महीने की 3 तारीख यानी 3 मई को भी बाजार बंद रहेंगे। 3 मई को ईद-उल-फितर रमजान ईद की वजह से शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।
जानें वर्ष 2022 में आगे कब-कब बंद रहेगा कारोबार
ईद उल फितर रमजान ईद | 03 मई 2022 | मंगलवार |
मुर्हरम | 09 अगस्त 2022 | मंगलवार |
स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त 2022 | सोमवार |
गणेश चतुर्थी | 31 अगस्त | बुधवार |
दशहरा | 05 अक्टूबर | बुधवार |
दिवाली, लक्ष्मी पूजन | 24 अक्तूबर | सोमवार |
दिवाली, बलिप्रतिप्रदा | 26 अक्टूबर | बुधवार |
गुरु नानक जयंती | 08 अक्टूबर | मंगलवार |
संबंधित खबरें