Share Market: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही मार्केट गिरावट के साथ खुली। सोमवार को सुबह 9.19 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 658 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी 177.75 लुढ़क गया। कारोबार के जानकार इसकी वजह रूस पर लगाए गए प्रतिबंध और रूस और यूक्रेन जंग को मान रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार और एशिया के अन्य बाजारों में भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है।
Share Market: ज्यादातर शेयर लाल निशान पर आए
सोमवार सुबह 9 बजे कारोबार खुलते ही ज्यादातर शेयर लाल निशान पर ब्लिंक होने लगे। इसमें बीते शुक्रवार तक
मजबूत रहे कोटक, एचडीएफसी, एसबीआई, रिलायंस, टाटा स्टील समेत लगभग एक दर्जन से अधिक शेयर हैं।सभी शेयर्स में एक से लेकर 0.92% की गिरावट देखने को मिली।
Share Market: सोना और चांदी दोनों धातुएं स्थिर
सरार्फा कारोबार में आज सोना और चांदी दोनों की धातुएं स्थिर बनी हैं। राजधानी में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव आज 51,710 रुपये बना हुआ है। वहीं एक किलोग्राम चांदी का भाव 62,500 रुपये बना हुआ है। यही दाम पहले भी था।
संबंधित खबरें