SFJ चीफ समेत ट्विटर और फेसबुक के CEO के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज

0
240
Delhi Jahangirpuri Violence
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना।

SFJ चीफ गुरपतवंत पन्नू, के साथ ट्विटर और फेसबुक के CEO के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने शिकायत दर्ज कराई है।

SFJ के वीडियो के खिलाफ शिकायत

Bribery Allegation on CBI's Special Director Rakesh Asthana

सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से कहा है कि पन्नू के वीडियो में भारतीय झंडे को जलाते हुए दिखाया गया है और उनके बयान और कृत्य भी स्पष्ट रूप से देश की संप्रभुता को चुनौती देते हैं। उनके बयानों में भारत की एकता के खिलाफ और विभिन्न समुदायों के बीच युद्ध छेड़ने का प्रयास किया गया है।

twitter

साथ ही ट्विटर और फेसबुक के द्वारा ऐसे वीडियो को प्रसारित करने से रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए नियम के खिलाफ हैं। जिसे रोकना इन कंपनियों की जिम्मेदारी थी। जिसका निर्वहन इनके द्वारा नहीं किया गया।

Khalistan Supporters

इसलिए SFJ चीफ गुरपतवंत पन्नू, के साथ ट्विटर और फेसबुक के CEO के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम समेत IPC की 121,153,153A,295,298,504,505 के तहत कार्रवाई की जाए।

SFJ गुरपतवंत सिंह पन्नू के वीडियो के जरिए गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली से तिरंगा झंडा हटाने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की पेशकश की है।

PM Modi
PM Modi

शिकायत में कहा गया है कि पन्नू ने गणतंत्र दिवस समारोह पर निशाना साधते हुए खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ ने जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काने वाला वीडियो ट्विटर और फेसबुक के जरिए फैलाया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here