कांग्रेस के वरिष्ठ और भरोसेमंद नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में कोरोना के कारण निधन हो गया है। अहमद पटेल एक महीने पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे जिसके बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अहमद का इलाज चल रहा था। कोरोना से जंग लड़ते हुए अहमद पटेल का निधन आज सुबह 3.30 हो गया। इस बात की जानकारी अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्विट कर के दी है।

अहमद पटेल को गुजरात के भरूच स्थित उनके पैतृक गांव पीरामन में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अहमद पटेल की ये इच्छा थी कि उन्हें उनके माता-पिता के साथ ही दफन किया जाए, जिसके बारे में उन्होंने अपने बेटे को कहा था।

फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं। फैजल पटेल ने कहा कि 25 तारीख को सुबह 3.30 पर उनके पिता का निधन हो गया।

साथ ही फैजल पटेल ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ भाड़ में जाने से बचें। गुजरात से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे अहमद पटेल को 15 नवंबर को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

एक अक्टूबर को अहमद पटेल ने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देश के कई बड़े राजनेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया है।

अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं और 5 बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं। अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष नियुक्त किया गया था। पहली बार 1977 में 26 साल की उम्र में भरूच से लोकसभा का चुनाव जीतकर अहमद पटेल संसद पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here