Sangrur Bypoll 2022 Date: CM मान के गढ़ में 23 जून को होगी वोटिंग, पढ़ें कौन सी पार्टी किस पर खेल सकती है दांव? देखें पूरी लिस्ट

संगरूर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा करने के साथ ही पंजाब में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

0
239
Sangrur bypoll 2022 Date
Sangrur bypoll 2022 Date

Sangrur bypoll 2022 Date: चुनाव आयोग द्वारा पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तरीख का ऐलान कर दिया गया है। इतना ही नहीं तारीखों के ऐलान होते ही सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। बता दें कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है और इस चलते यह उपचुनाव और भी ज्यादा अहम माना जा रहा है। क्योंकि 2022 विधानसभा चुनाव में संगरूर के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों पर “आप” ने जीत दर्ज की है।

Sangrur bypoll 2022 Date
Sangrur bypoll 2022 Date

Sangrur bypoll 2022 Date: कब होगा संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव?

उपचुनाव के लिए नामांकन- 30 मई से 6 जून तक
नामांकन की पड़ताल- 7 जून
नामांकन वापस लेने की तारीख- 9 जून
मतदान- 23 जून
रिजल्ट- 26 जून

कौन सी पार्टी किस पर खेल सकती है दांव?

संगरूर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा करने के साथ ही पंजाब में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि, आम आदमी पार्टी संगरूर से सीएम भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर को चुनाव लड़ा सकती है।

Sangrur bypoll 2022 Date
Sangrur bypoll 2022 Date

वहीं कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके सुनील जाखड़ बीजेपी में शामिल हो गए है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी सुनील जाखड़ को अपना कैंडिडेट बना सकती है। बता दें कि (अमृतसर) शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान पहले ही इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

संगरूर लोकसभा सीट पर क्यों हो रहे हैं उपचुनाव?

Sangrur bypoll 2022 Date
Sangrur bypoll 2022 Date

बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में पंजाब के वर्तमान सीएम भगवंत सिंह मान ने धुरी क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। जिसके चलते संगरूर लोकसभा सीट खाली हुई थी। संगरूर लोकसभा सीट को सीएम भगवंत मान का गढ़ माना जाता है क्योंकि भगवंत मान इस सीट पर दो बार चुनाव जीत चुके हैं। 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनाव में भगवंत सिंह मान ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। दोनों ही बार उन्होंने 1 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी।

संबंधित खबरें:


political-parties-in-punjab-gear-up-for-sangrur-by-election