छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को हुए सीआरपीएफ के जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में 25 जवान शहीद और 7 जवान घायल हो गए थे। इस हमले से पूरे देश में शोक की लहर है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को स्थिति का जायजा लेने सुकमा पहुंचे। उनके साथ गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर भी गए। राजनाथ सिंह ने हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह हमला काफी दुखद है। हम इसे चुनौती मान रहे हैं। हमलावारों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि अभी भी सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर समेत 6 जवानो की जानकारी नहीं मिली है। हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी पर हमें गर्व है, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

हमले में शहीद हुए जवान

1 new1रघुवीर सिंह (पंजाब), केके दास (बंगाल), संजय कुमार (हिमाचल प्रदेश) रामेश्वर लाल (राजस्थान) नरेश कुमार (हरियाणा), सुरेंद्र कुमार (उत्तर प्रदेश), बन्ना राम (राजस्थान), केपी सिंह (उत्तर प्रदेश), नरेश यादव (बिहार) पद्मनाभन (तमिलनाडु), सौरभ कुमार (बिहार), अभय मिश्रा (बिहार), बनमल राम (छत्तीसगढ़), एनपी सोनकर (मध्य प्रदेश), राम मेहर (हरियाणा), अरूप कर्माकर (बंगाल), केके पांडेय (बिहार), बीसी बर्मन (बंगाल), पी अलगूपंडी (तमिलनाडु), अभय कुमार (बिहार), एन सेंथिल कुमार (तमिलनाडु), एन थिरुमुरगन (तमिलनाडु), रंजीत कुमार (बिहार), आशीष सिंह (झारखंड), मनोज कुमार (उत्तर प्रदेश)

हमले में घायल हुए जवान

आरसी हेम्बराम, महेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, जितेंद्र कुमार, शेर मोहम्मद, लच्छू ओरांव और सोनवाने ईश्वर सुरेश।

घायल जवान शेर मोहम्मद ने बताया कि करीब 300 नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिनमें महिला नक्सली भी शामिल थीं। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। नक्सली आधुनिक हथियारों से लैस थे। घायल जवान ने बताया कि सुरक्षा बल ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्होंने दावा किया कि इस मुठभेड़ के दौरान लगभग एक दर्जन नक्सली भी मारे गए हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक एएन उपाध्याय ने बताया कि सुबह जवानों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल में लगभग 100 जवान थे। यह दल जब 12 बजे बुरकापाल के करीब था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी कार्रवाई की दोनों ओर से लगभग तीन घंटे तक गोलीबारी हुई। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए IED ब्लास्ट भी किया। इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here