नोटिस के बाद राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला?

राहुल से जानकारी लेने की कर रहे हैं कोशिश- सागरप्रीत हुड्डा

0
194
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के घर आज यानी रविवार को दिल्ली पुलिस पहुंची। मामला राहुल के एक बयान को लेकर है जिसे उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में दिया था। यह बयान महिलाओं से संबंधित है, जिसे लेकर पहले तो राहुल को पुलिस के द्वारा नोटिस जारी किया गया था। लेकिन जब उनका कोई जवाब नहीं आया तो दिल्ली पुलिस उनके आवास पर आज पहुंची। बताया गया कि स्पेशल सीपी सगरप्रीत हुड्डा और डीसीपी उनके घर में मौजूद हैं।

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी  (फाइल फोटो)
Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi:भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन दिया था बयान

मालूम हो कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में बीते दिनों संपन्न हुई है। यह यात्रा कन्याकुमारी से चलकर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर तक पहुंची थी। यात्रा के अंतिम दिन राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था, जो अब सुर्खियों में है।
दरअसल, श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी ने कहा था “आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है।” वहीं, इस बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था। उसमें पूछा गया था कि वो कौन सी महिलाएं हैं, जिन्होंने ऐसा कहा है। राहुल उनकी पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस को दें।

राहुल से जानकारी लेने की कर रहे हैं कोशिश- सागरप्रीत हुड्डा
सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने अपने बयान को लेकर जारी दिल्ली पुलिस के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी(लॉ एंड ऑर्डर) सागरप्रीत हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया “हम उनसे(राहुल गांधी) बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में एक बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि उनके साथ यौन शोषण हुआ है। इसलिए हम उनसे जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।”

दिल्ली पुलिस के द्वारा राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने कहा था कि पीएम मोदी और अडानी के संबंधों पर राहुल के सवालों से परेशान सरकार अपनी पुलिस के पीछे छिप जाती है। कांग्रेस ने कहा था कि वो कानून के अनुसार समय आने पर नोटिस का जवाब देगी।

यह भी पढ़ेंः

महान वैज्ञानिक और नोबल पुरस्‍कार विजेता Dr. Mario Molina के 80वें जन्‍मदिन पर Google ने बनाया खास Doodle, जानिए कौन थे Dr. Mario?

Weather Update: Delhi-NCR में गर्मी से राहत, तेज हवाएं चलने की संभावना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here