राहुल गांधी के आवास पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर भड़की कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- इनकी हिम्मत कैसे हुई…

यह हमारे देश में सर्वोपरि तानाशाही है।- केसी वेणुगोपाल

0
120
Rahul Gandhi:राहुल गांधी के आवास पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर भड़की कांग्रेस
Rahul Gandhi:राहुल गांधी के आवास पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर भड़की कांग्रेस

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के दिल्ली स्थिति आवास पर रविवार को दिल्ली पुलिस पहुंची। दरअसल, श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी ने कहा था “आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है।” इस बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था। उसमें पूछा गया था कि वो कौन सी महिलाएं हैं, जिन्होंने ऐसा कहा है। राहुल उनकी पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस को दें।

इसी मामले को लेकर दिल्ली पुलिस राहुल के घर पहुंची है। वहीं, दिल्ली पुलिस के इस कार्रवाई पर कांग्रेस भड़क गई है। राजस्थान के सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के घर पर दिल्ली पुलिस की पहुंचने की हिम्मत कैसे हुई? गहलोत के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने कहा था नोटिस का देंगे जवाब को क्यों आई पुलिस- अशोक गहलोत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर कांग्रेस भड़क गई है और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इस कार्रवाई पर सवाल उठा रही है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा “बिना गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि यह (दिल्ली पुलिस) यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है वे उसका जवाब देंगे। इसके बावजूद पुलिस यहां(राहुल गांधी के आवास पर) पहुंची है।”

गहलोत ने आगे कहा “इनकी (दिल्ली पुलिस) हिम्मत कैसे हो गई कि यह यहां पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है। देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इनकार नहीं कर रहा है।”

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा “जो घटनाक्रम है हम उसका नियमानुसार जवाब देंगे लेकिन इस तरह से आना कहां तक सही है? भारत जोड़ो यात्रा को खत्म हुए आज 45 दिन हो गए, यह आज पूछ रहे हैं। ये दर्शाता है कि सरकार घबराई हुई है। अभी मुझे अंदर(राहुल गांधी के आवास में)जाने से रोका गया, क्यों रोका गया? यह सड़क है यहां कोई भी आ जा सकता है।”

राहुल गांधी को सरकार कर रही है परेशान- केसी वेणुगोपाल
वहीं, कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के आवास पर दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा “जिस दिन से राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अडानी के बीच संबंध पर सवाल उठाया, सरकार ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है।” वेणुगोपाल
ने आगे कहा “उन्हें राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना होगा। वे जवाब देने के बजाय राहुल गांधी को परेशान करने और डराने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने उनसे दो बार संपर्क किया, क्या है मकसद? यह हमारे देश में सर्वोपरि तानाशाही है।”

यह भी पढ़ेंः

नोटिस के बाद राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला?

“देश में अमृतकाल नहीं आपातकाल है”,अडानी मामले में जयराम रमेश बोले- PM Modi को माफी…