गुजरात चुनाव की सियासी गर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है और थमेगी भी कैसे? चुनाव प्रचार के आखरी दिन भी विपक्ष का वार भाजपा पर लगातार जारी है। गुरूवार सुबह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्विटर के जरिए अपना नौंवा सवाल पूछा। अपने इस सवाल में राहुल ने पीएम मोदी को किसान विरोधी बताया। उनका कहना था, मोदी जी अपने सभी वादों से मुकर चुके हैं। न अबतक कर्जमाफी की गई है और न ही फसल का सही दाम दिया गया है।

चलिए एक नजर डालते हैं राहुल गांधी द्वारा पूछे गए अब तक के 8 सवालों पर-

पहला सवाल: अपने पहले सवाल में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा-कहां गए भाजपा के वो वादें, जिनमें 50 लाख नए घर देने का सपना दिखाया गया था।

दूसरा सवाल: दूसरे सवाल के जरिए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया। साथ ही ये भी कहा-कि मोदी के गलत कार्यशैली की सजा गुजरातवासी क्यों भुगते।

तीसरा सवाल: इस सवाल के जरिए राहुल ने पीएम मोदी पर जनता की कमाई लुटाने का आरोप लगाया।

चौथा सवाल: इस सवाल में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर न्यू इंडिया सपने को तोड़ने का आरोप लगाया।

पांचवा सवाल: 5वें सवाल में राहुल ने कहा, पीएम मोदी ने महिलाओं से किए गए अपने किसी भी वादे पर अम्ल नहीं किया।

छठा सवाल: इस सवाल के जरिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लाखों युवाओं के बेरोजगार होने का जिम्मेदार ठहराया।

सांतवा सवाल: इस सवाल को बड़े ही अनोखे शायराना अंदाज में पूछा गया। जिसमें राहुल ने भाजपा को गरीब विरोधी करार दिया।

आंठवा सवाल: इस सवाल के जरिए राहुल गांधी ने जनता की नजर देश के उन कुपोषण से ग्रस्त बच्चों की ओर आकर्षित कराना चाही, जो हर साल चिकित्सा के अभाव में अपनी जान गंवाने को मजबूर हो जाते हैं।