President Poll 2022: राष्ट्रपति चुनाव में NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू होंगी उम्मीदवार

0
278
President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू होंगी उम्मीदवार
President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू होंगी उम्मीदवार

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की तरफ से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है। NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू को मैदान में उतारा गया है। बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा है कि इस बार एक महिला उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनने का मौका दिया जाएगा। जेपी नड्डा ने बताया कि पहली बार देश को एक आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति देने की तैयारी की जा रही है।

FVycmGjakAAgRTo?format=png&name=small

President Poll 2022: कौन हैं द्रौपदी मुर्मू?

आपको बता दें, द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राज्यपाल हैं। वे साल 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं। राज्यपाल के पद से पहले द्रौपदी मुर्मू बीजेपी की S.T मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुकी हैं।

BJP की ओर से किया गया ट्वीट

भाजपा के शीर्ष संगठनात्मक निकाय संसदीय बोर्ड ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार पर विचार-विमर्श किया। इस मीटिंग में पीएम मोदी भी मौजूद रहे। दरअसल आज विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार नामित किया है।

पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह ,नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर चर्चा की.

FVyGlWbaQAAuwkU?format=jpg&name=large

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून है और चुनाव 18 जुलाई को होना है।

संबंधित खबरें…

APN News Live Updates: यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, पढ़ें 21 जून की सभी बड़ी खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here