PM Modi: राज्यसभा में गुरुवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पीढ़ियों के लोगों को आखिर उनके नाम के आगे नेहरू सरनेम लगाना क्यों पसंद नहीं?उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों को सरकार योजनाओं के नामों में संस्कृत शब्दों से दिक्कत थी।
एक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट में मैंने पढ़ा कि करीब 600 सरकारी योजनाएं गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर थीं।बावजूद इसके नेहरू जी का नाम क्यों नहीं लिया जाता?
किसी कार्यक्रम में अगर नेहरू जी के नाम का जिक्र नहीं किया जाता है तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। उनका लहू गर्म हो जाता है कि नेहरू जी का नाम क्यों नहीं लिया गया।”

PM Modi: कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है?
PM Modi: राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “मुझे बहुत आश्चर्य होता है कि चलो भाई मुझसे कभी छूट जाता होगा नेहरू जी का नाम। हम इसे ठीक भी कर लेंगे क्योंकि देश के पहले प्रधानमंत्री थे, लेकिन मुझे समझ नहीं आता है कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है?
नेहरू सरनेम रखने से शर्मिंदगी क्यों है. नेहरू सरनेम रखने से क्या शर्मिंदगी है? इतना बड़ा महान व्यक्तित्व…आपको मंजूर नहीं है…परिवार को मंजूर नहीं है और आप हमारा हिसाब मांगते हो।”
संबंधित खबरें
- राज्यसभा में सीना ठोकते हुए बोले PM Modi- देश देख रहा है, एक अकेला कितनों को भारी पड़ रहा है
- ”तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं…”, पढ़ें कांग्रेस पर शायराना हमले में PM Modi ने क्या-क्या कहा?