नोटबंदी के बाद जन धन खातों से पैसे की निकासी में तेजी से इजाफा हुआ था, जिसके बाद 2016 के  दिसंबर महीने से यह लगातार जारी था। मगर एक बार फिर जन धन खातों में रौनक लौटने लगी है, और अब लोग अपने जन धन योजना के तहत खोले गए खातों में फिर से पैसे जमा करा रहे हैं।

APN Grabगौरतलब है कि पिछले साल 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान किया गया था जिसके बाद इन खातों  में बैलेंस तेजी से बढ़ने लगा था। मगर फिर 7 दिसंबर से पैसे निकासी का सिलसिला शुरु हुआ जिसके बाद खातों में जमा राशि में गिरावट आने लगी थी। 7 दिसंबर के बाद साप्ताहिक आधार पर देखा गया कि जन धन खातों के कुल बैलेंस में 29 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक बढ़ोत्तरी हुई है।

आंकड़ों की बात करें तो नोटबंदी के समय यानि 9 नवंबर 2016 तक खातों में कुल 45636.61 करोड़ रुपए जमा थे। जो 7 दिसंबर तक बढ़कर 74610 करोड़ रुपए हो गए थे उसके बाद लगातार खातों में राशि कम होने लगी। 29 मार्च 2017 को यह राशि 62972.42 करोड़ रुपए थी लेकिन फिलहाल 1000 करोड़ का इजाफा पाकर यह राशि अब  63971.38 करोड़ हो गई है। साथ ही 8 नवंबर को जन धन खातों की संख्या कुल 13.68 करोड़ थी मगर इस वक्त देश में इन खातों की संख्या 28.23 करोड़ है। जिसमें से 18.50 करोड़ खाते आधार से जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here