NEET PG 2021 की काउंसलिंग में देरी के विरोध में दिल्ली के सभी अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गये हैं। जिसके कारण शुक्रवार को देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ने के आसार हैं। OPD बंद होने के कारण दिल्ली के अधिकांश अस्पतालों में में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने NEET PG 2021 की काउंसलिंग में हो रही देरी के कारण आज के बंदी की घोषणा की थी।
दिल्ली के सभी प्रमुख अस्पताल के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं
जिसके कारण आज दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल, आरएमएल समेत दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, लोकनायक अस्पताल और जीटीबी सहित कई अस्पतालों के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। FORDA के अनुसार दिल्ली के सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स इस डॉक्टर में शामिल हैं।
कोरोना के Omicron वेरिएंट की दहशत के बीच डॉक्टरों की इस हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग में खासा हड़कंप मचा हुआ है। NEET PG 2021 काउंसलिंग के मसले पर बीते सोमवार को भी देशभर में रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे।
डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया चिंतित हैं
डॉक्टरों की हड़ताल पर चिंता जाहिर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने रेजिडेंट डॉक्टरों को जल्द ही काउंसलिंग कराने पर आश्वासन दिया था, लेकिन उनके द्वारा तय समय बीत जाने के बाद डॉक्टर्स फिर से हड़ताल पर चले गये हैं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में विचारधीन एक मामले में केंद्र सरकार ने NEET PG 2021 की काउंसलिंग को अस्थायी तौर पर रोकने और साथ ही इसमें नए दिशा निर्देशों को लाने की जैसे ही जानकारी दी। नाराज डॉक्टरों ने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
हड़ताल को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि बीते साल कोरोना महामारी के कारण पहले ही उनके पढ़ाई का सेशन पूरे एक साल पीछे चल रहा है। ऐसे में अगर अब काउंसलिंग में देरी होती है को उनके करियर का भारी नुकसान होगा। इसलिए वो हड़ताल पर हैं ताकि सरकार जल्द से जल्द इस मामले में कोई सार्थक हल निकाले।
इसे भी पढ़ें: NEET-PG Counselling 2021: काउंसलिंग में देरी को लेकर डॉक्टरों का फूटा गुस्सा, FORDA ने बुलाई देशव्यापी हड़ताल