ED दफ्तर पहुंची सोनिया गांधी, पेशी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी में आंतरिक एकजुटता दिखाने के लिए सोनिया गांधी के समर्थन में सड़को पर निकलने का ऐलान किया है। उनके इस प्रदर्शन को देखते ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

0
181
National Herald Case: बेटी संग ED के सामने पेश होंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन
National Herald Case: बेटी संग ED के सामने पेश होंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन

National Herald Case: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करने वाला है। नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ED पहले ही राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है। वहीं आज सोनिया गांधी के साथ प्रियंका और राहुल भी ईडी दफ्तर में मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर इस पूछताछ के खिलाफ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से ही मुस्तैद है और राजधानी में कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।

FYKgoWiUYAEAcvQ
National Herald Case

National Herald Case: ED दफ्तर में पेश होंगी सोनिया गांधी

जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ईडी ऑफिस पहुंची हैं। इससे पहले ही पूछताछ के विरोध में कार्यकर्ता भारी संख्या में सड़कों पर उतरे। उधर दूसरी ओर इस मामले को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों ने जमकर हंगामा किया। सांसदों ने राज्यसभा में प्लेकार्ड दिखाए, फिलहाल राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है।

National Herald Case: राजधानी में रूट डायवर्ट किया गया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी में आंतरिक एकजुटता दिखाने के लिए सोनिया गांधी के समर्थन में सड़कों पर निकलने का ऐलान किया है। उनके इस प्रदर्शन को देखते ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। पुलिस की ओर से 9 बजे से 2 बजे तक गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

FYJvRrjaIAErpRB
National Herald Case

इसके साथ ही मोती लाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मानसिंह रोड पर भी लोगों को जाने से मना किया गया है। इसके अलावा विशेष यातायात व्यवस्था की वजह से गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड पर बसों के आने पर पाबंदी है।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर BJP ने कहा- ये सत्याग्रह नहीं, दुराग्रह है

सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा इस मामले में राजनीति कर रही है और ईडी का राजनीतिक उपयोग कर रही है। दूसरी और भाजपा का कहना है कि ईडी केवल अपना काम कर रही है। इस पूछताछ पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, “आज सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ करने वाली है। इसके विरोध में कांग्रेस जो सत्याग्रह करने वाली है वो सत्याग्रह नहीं है। देश और देश के कानून, देश की संस्थाओं के खिलाफ दुराग्राह है।” उधर कांग्रेस ने संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रस्ताव भी रखा है।

सोनिया गांधी के समर्थन में आए हरीश रावत

सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में सारे कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट हो गए हैं। अपनी एकता दिखाते हुए एक आम कार्यकर्ता से लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता सभी इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे।

संबंधित खबरें:

Rahul Gandhi के वायनाड में दिए बयान को लेकर एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के होस्ट और अन्य लोगों के खिलाफ FIR

Rahul Gandhi: राहुल गांधी पहुंचे ED दफ्तर, जंतर-मंतर पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन; राष्ट्रपति से भी कर सकते हैं मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here