National Anthem in Madarsa: मदरसे में अनिवार्य रूप से लागू हुआ राष्ट्रगान, बैठक में लिए गए और भी कई बड़े फैसले

0
457
National Anthem in Madarsa
National Anthem in Madarsa

National Anthem in Madarsa: उत्तर प्रदेश के मदरसे एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने इस बात की घोषणा कर दी है कि अब सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की तरह मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि अब इन मदरसों में शिक्षकों की भर्ती भी MTET के द्वारा की जाएंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने और भी कई अहम फैसले लिए हैं।

FOnk3y8VIAUQZ j?format=jpg&name=large

National Anthem in Madarsa: देशभक्ति की भावना के लिए की गई पहल

National Anthem in Madarsa: राष्ट्रगान को लेकर बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि वे मदरसे के छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाना चाहते हैं। पहले कुछ मदरसों में राष्ट्रगान किया जाता था लेकिन अब हमने इसे सभी मदरसों में अनिवार्य कर दिया है। इससे छात्रों को धर्म के साथ-साथ देश का इतिहास भी पता चलेगा। यह फैसला भी किया गया है कि सभी छात्रों को साथ शिक्षक भी राष्ट्रगान गाएंगे।

National Anthem in Madarsa: परीक्षा के नियम सख्त

इस बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल के एग्जाम 14-27 मई के बीच होंगे। यह परीक्षा मदरसों में ही आयोजित की जाएगी। साथ ही नकल पर नकेल कसने के लिए सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जाएगी।

National Anthem in Madarsa: खत्म होगा भाई-भतीजावाद

मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भाई-भतीजावाद को खत्म करने का निर्णय लिया गया है। अब इन मदरसों में भी शित्रक पात्रता परीक्षा यानी TET की तरह ही मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा (MTET) का आयोजन किया जाएगा। इस प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा। अब जितने भी शिक्षक पद खाली होंगे उन पर नई भर्तियां MTET के अनुसार की जाएंगी।

FOZWsz2aUAI7pNT?format=jpg&name=small

National Anthem in Madarsa: समय समय पर होगा सर्वे

बोर्ड द्वारा यह भी फैसला किया गया है कि अब मदरसों में 6 पेपर हुआ करेंगे। कक्षा 1-8 तक में दीनियात के साथ हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जोड़े जाएंगे। वहीं, सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं में अरबी, फारसी साहित्य के साथ दीनियात और हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र अलग से रखे जाएंगे। इस बात का समय-समय पर सर्वे भी किया जाएगा कि बनाए गए नए नियमों का मदरसे में पालन किया जा कहा है या नहीं।

संबंधित खबरें:

CUCET Admission Process: सत्र 2022-23 में CUCET से होगा दाखिला, यहां देखें सभी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

CUET 2022 परीक्षा का पैटर्न जारी, छात्रों को मिला 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा देने का विकल्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here