किस्से और कहानियां, भारत जैसे देश में कई देखने को मिल जाएंगी। वो भी अलग-अलग और काफी दिलचस्प भी। ये किस्से और कहानियां कभी-कभी सपनों या हकीकत का रूप भी ले लेती हैं जो औरों को काफी अचंभित करता है। इसी तरह की एक घटना उत्तर प्रदेश की शामली में घटी जब एक मुसलमान के सपने में भगवान श्रीराम ने दर्शन दिए और उसने इसके बाद अपना धर्म परिवर्तन करा लिया। जी हां, यूपी के शामली में एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार के साथ अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। उसका कहना है कि रात को उसके सपने में भगवान श्री राम आते हैं। यहीं वजह है कि वह मुस्लिम धर्म त्याग कर हिंदू धर्म अपना रहा है।

गुरुवार को उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ धर्म परिवर्तन कर लिया और मंदिर में पूजा-पाठ किया। युवक ने अपने परिवार के साथ शामली के डीएम से धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाने की बात कहते हुए पूजा पाठ किया। शहजाद गुरुवार को अपने परिवार के साथ शामली के डीएम ऑफिस पर पहुंचे और प्रार्थना पत्र देते हुए हिंदू धर्म अपनाने की अनुमति प्रदान करने की बात कही।

हिंदू धर्म अपनाने के साथ ही शहजाद ने अपना नाम बदलकर संजू कर लिया। शहजाद का कहना है कि काफी समय से उसके सपने में भगवान श्रीराम आते थे और उससे हिंदू धर्म अपनाने की बात कहते थे। संजू का कहना है कि उनके पूर्वज हिंदू थे, जिन्हें कुछ लोगों ने मुस्लिम बना दिया था। शहजाद के मुताबिक  उसने बिना किसी भी दबाव तथा जोर जबरदती के इस्लाम धर्म को त्यागकर दुबारा हिंदू धर्म को अपना लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here