देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू लागू है। सरकार कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए सभी फॉर्मूला अपना रही है। किसी तरह से कोरोना कम होता नहीं दिख रहा है। देश में 24 घंटे के भीतर 3.75 लाख से अधिक कोरोना केस सामने आए हैं वहीं 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ऑक्सीजन और बेड कम पड़ गया है। लोग अस्पताल की सीढ़ियों पर दम तोड़ रहे हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली में तो श्मशान घाट कम पड़ गया है। यहां पर हरे भरे पार्क को श्मशान में बदला जा रहा है।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच अच्छी खबर ये है कि, रिकवर होने वालों का रेट भी बढ़ रहा है। अब तक 1 करोड़ 50 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग रिकवर हुए हैं। अब तक एक दिन में ठीक हुए मरीजों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मंगलवार को 2.62 लोग रिकवर हुए थे। ओवरऑल रिकवरी रेट में भी 1.8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ये अब 82.08% हो गया है।

बता दें कि, देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सरकार की चिंता बढ़ गई है। अस्पताल में बेड ऑक्सीजन के लिए लोग मर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर अखबार के पन्नों में कोरोना से मरने वाला का आंकड़ा दिख रहा है। हर दिन मौत का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था के खस्ता हाल पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। वहीं हाईकोर्ट भी केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाने से पीछे नहीं हट रहा है।

  1. महाराष्ट्र
    यहां बुधवार को 63,309 लोग संक्रमित पाए गए। 61,181 लोग रिकवर हुए और 1,035 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 44 लाख 73 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 67 हजार 214 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 73 हजार 481 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  2.  दिल्ली
    देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को 25,986 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,458 लोग ठीक हुए और 368 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 72 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9 लाख 39 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,616 मरीजों की मौत हो चुकी है। 99,752 का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here