कहीं धूप तो कहीं छाया, कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी। कुछ ऐसा ही हाल इस वक्त हमारे देश भारत का है। भारत के कुछ इलाकों में मानसून ने दस्तक देकर मौसम को सुहावना बना दिया है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं कुछ इलाकों के लोग अभी भी धूप की भीषण आग में जल रहे हैं और राह देख रहे हैं कि कब आसमान से बारिश बरसेगी और उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी।

MANSOON MUMBAIदक्षिण भारत के बाद सोमवार को मुंबई, कोलकाता और ओड़िसा में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। इन जगहों पर कल जमकर बारिश हुई और लोगों ने पहली बारिश का जमकर लुत्फ़ उठाया। कोलकाता और ओड़िसा में कल आधिकारिक तौर पर मानसून पहुंचा और कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून पहुंच चुका है, मेघालय में परसो इस बार के मानसून की पहली बारिश हुई। मौसम सुहाना होने की वजह से यहां सैलानी खूब मजा कर रहे हैं। वहीं उत्तर भारत के लोग अब भी बारिश की राह देख रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।

वहीं मुंबई में भी कल मानसून पहुंचा और जमकर बारिश हुई। एक ओर लोगों ने पहली बारिश का जमकर मजा लिया वहीं दूसरी ओर मुंबई की वहीं पुरानी समस्या लोगों के सामने आ गई। मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां सायन, वडाला और किंग सर्किल जैसे इन इलाकों में बारिश की वजह से पानी भर गया। बारिश की वजह से थोड़ा नुकसान भी हुआ। तूफान की वजह से एक गाड़ी पर पेड़ गिर गया, लेकिन अच्छी बात ये रहीं इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मानसून ने मुंबई और नासिक में सोमवार को दस्तक दे दी है। पूरे नॉर्थ-ईस्ट एरिया को भी मानसून ने कवर कर लिया है। विभाग के अनुसार मानसून का पहले 10 जून तक मुंबई पहुंचने का अनुमान था लेकिन यह 12 जून तक पहुंचा। पिछले 12 घंटे में मुंबई में 70.6 एमएम बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख ने बताया, ”2-3 दिन में मानसून पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मराठवाड़ा को पूरी तरह से कवर कर लेगा।”  वहीं बिहार और झारखंड में 13 जून तक मानसून पहुंच जाएगा और जून के अंत तक मानसून तकरीबन पूरे देश को कवर कर लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here